Makar Sankranti-Shattila Ekadashi 2026 Sanyog: साल 2026 में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, जिस दिन षटतिला एकादशी भी है. पंचांग की मानें तो मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी का संयोग कुल 20 साल बाद बन रहा है. आज से 20 साल पहले 15 जनवरी 2007 को मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी का संयोग बना था. शास्त्रों के अनुसार, इस दुर्लभ संयोग से कुछ राशियों को भगवान सूर्य के साथ-साथ जगत के पालनहार भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी.
दरअसल, मकर संक्रांति के दिन ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर यानी प्रवेश करते हैं. वहीं, षटतिला एकादशी का व्रत श्रीहरि यानी जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है, जिनकी कृपा से बड़े से बड़े संकट को टाला जा सकता है. चलिए जानते हैं 20 साल बाद बनने वाले इस महासंयोग से किन तीन राशियों का भाग्य बुलंदियों पर होगा.
कर्क राशि-
20 साल बाद बनने वाला ये महासंयोग कर्क राशि वालों के लिए सफलता के नए द्वार खोलेगा. आपका चीजों को देखने का नजरिया बदलेगा, जिससे आप सही समय पर सही फैसले ले पाएंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. रिश्तों को लेकर भी आप परेशान नहीं रहेंगे क्योंकि स्थिति में कुछ सुधार होगा. जिन लोगों की तबीयत कुछ वक्त से ठीक नहीं चल रही है, उन्हें स्वास्थ्य में मामूली सुधार देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2026 Horoscope: शुरू हुए इन 3 राशियों के संघर्ष से भरे दिन, बुध गोचर का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव
वृश्चिक राशि
मकर संक्रांति पर बना षटतिला एकादशी का संयोग वृश्चिक राशि वालों के दुख भरे दिनों का अंत करेगा. एक के बाद एक आपकी सभी समस्याएं हल होती चली जाएंगी. सेहत के नजरिए से ये वक्त ठीक रहेगा. अगर कहीं पर आपके पैसे लंबे समय से अटके हैं तो वो मिल सकते हैं. नई जगह पर सोच-समझकर किया गया निवेश फायदा पहुंचाएगा. जिन लोगों का बिजनेस सही नहीं चल रहा है, उन्हें उसमें कुछ सुधार देखने को मिलेगा.
मीन राशि
कर्क और वृश्चिक के अलावा मीन राशि वालों का भाग्य भी 20 साल बाद मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी के संयोग से उज्जवल होगा. आप पहले से ज्यादा उत्साह के साथ अपना काम करेंगे और जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करेंगे. पैसों की कमी का भी कुछ वक्त अहसास नहीं होगा. पारिवारिक दृष्टि से ये वक्त ठीक रहेगा. पिछले साल के मुकाबले अब आप समय-समय पर अपने घर वालों के साथ वक्त बिताएंगे. इससे स्पेशल फील होगा और मानसिक शांति मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
21 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines