Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त में करें स्नान-दान, जानें पंडितों की राय

Makar Sankranti 2024 Shubh Muhurat And Snan Daan Time : मकर संक्रांति के पर्व को लेकर लोगों में मतभेद है। वहीं कई पंडितों ने इसके सटीक शुभ मुहूर्त के बारे में भी बताया है।

Makar Sankranti 2024

मकर संक्रांति 2024

Makar Sankranti 2024 Shubh Muhurat And Snan Daan Time : मकर संक्रांति के पर्व में अब दो ही दिन शेष रह गए हैं। वहीं पंडित और ज्योतिषियों में मकर संक्रांति की तिथि को लेकर मतभेद भी हैं। कुछ ज्योतिविंद 14 जनवरी को मकर संक्रांति की तिथि मान रहे हैं तो कुछ ज्योतिषाचार्य 15 जनवरी के दिन मकर संक्रांति की तिथि बता रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसे में अगर आपको भी मकर संक्रांति की तिथि को लेकर कोई कन्फ्यूजन है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं मकर संक्रांति की सही तिथि और साथ ही जानेंगे मकर संक्रांति के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त और मकर संक्रांति के दिन दान करने का सबसे फलदायी समय के बारे में…

विज्ञापन

झारखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषविद सुधा नंद झा ने बताया कि इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को बनाया जाएगा। क्योंकि इस साल मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को पड़ रहा है। इसीलिए 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को ही यह पर्व मनाना शास्त्र सम्मत माना जाएगा। साथ ही सोमवार को पूरा दिन स्नान-दान के लिए शुभ फलदायी सिद्ध रहेगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्य की अराधना करने से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

विज्ञापन

राम कथा प्रवक्ता पंडित उमाशंकर ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद पूरे एक महीने तक प्रात: स्नान करने से आपको सूर्य देव का आशीर्वाद मिलेगा। वहीं इस दौरान अगर आप गरीब-लाचार लोगों की मदद करें तो आपके पापों का नाश हो जाएगा और आपकी उन्नति के द्वार खुल जाएंगे।

विज्ञापन

मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य जरूर करना चाहिए। इस दिन दान पुण्य का फल धर्मशास्त्रों में करोड़ों यज्ञ करने के फल के बराबर बताया जाता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान और जप तप करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी भी परेशानियां नहीं आती हैं।

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ