---विज्ञापन---

ज्योतिष

Makar Sankranti 2024: 77 साल के बाद मकर संक्रांति पर बन रहा बहुत शुभ योग, मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद

Makar Sankranti 2024 Date Time And Shubh Yog : पंचांग की मानें तो साल 2024 में मकर संक्रांति के दिन 77 साल के बाद बहुत ही उत्तम योग बन रहा है। मकर संक्रांति के दिन बनने वाला यह उत्तम योग अपने आपमें बहुत ही खास योगों में से एक योग माना जाता है।

Makar Sankranti 2024 Date Time And Shubh Yog: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्यदेव एक निश्चित अवधि के पश्चात एक राशि से दूसरी राशि में चले जाते हैं। सूर्यदेव के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को ही संक्रांति कहते हैं। इस साल सूर्यदेव 15 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में जाने वाले हैं। तो सूर्यदेव के इस राशि परिवर्तन को मकर राशि से जोड़कर मकर संक्रांति कहा जाएगा। क्योंकि सूर्यदेव जिस भी राशि में जाते हैं, उस संक्रांति को उसी राशि का नाम ज्योतिष में दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति के दिन कर लें ये काम

---विज्ञापन---

14 जनवरी को अर्द्धरात्रि के बाद 02:42 बजे सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष की मानें तो यह समय उदयातिथि के हिसाब से 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। इसीलिए इस साल 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनायी जाएगी। वहीं मकर संक्रांति इस साल बहुत ही खास रहने वाली है। क्योंकि पंचांग के अनुसार इस बार मकर संक्रांति पर वरियान योग का निर्माण हो रहा है और यह योग मकर संक्रांति के दिन इस बार 77 वर्ष के बाद बन रहा है।

वहीं इस साल मकर संक्रांति के दिन सोमवार का वार पड़ रहा है जोकि अपने आप में बहुत ही खास है। पांच साल के बाद मकर संक्रांति के दिन सोमवार का वार पड़ रहा है। मकर संक्रांति के दिन बनने वाला ये योग कई राशि वाले जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति करा सकता है। वहीं पंचांग की मानें तो सूर्यास्त के बाद सूर्य के राशि परिवर्तन करने पर मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को माना जाएगा। मकर संक्रांति का योग बनते ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। वहीं साल 2024 में मकर संक्रांति अश्व पर बैठकर आएगी और उसका सहायक वाहन सिंह रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर बन रहे कई शुभ योग

नए साल का प्रथम पर्व मकर संक्रांति ही माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन वरियान योग के साथ रवियोग का भी निर्माण हो रहा है। वरियान योग रात्रि 02:40 पर प्रांरभ होगा और 15 जनवरी को रात्रि 11:10 बजे तक रहेगा। इसके बाद रवि योग प्रारंभ हो जाएगा। ज्योतिष की मानें तो मकर संक्रांति के दिन ऐसा शुभ योग 77 साल के बाद बन रहा है। ऐसे शुभ योग में पवित्र स्नान शुभफलदायी रहेगा। इस दौरान स्नान-दान करने से आपको कई प्रकार के शुभ लाभ प्राप्त हो सकते हैं और आपके पापों का नाश हो सकता है। पूरे वर्ष आपको सूर्यदेव की कृपा मिलती रहेगी। सोमवार के दिन मकर संक्रांति पड़ने के कारण इस दिन आपको भगवान शिव का भी आशीर्वाद मिलेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 12, 2024 09:36 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola