Makar Sankranti पर अपनी राशि अनुसार दान करें ये चीजें, किस्मत खुल जाएगी

Surya Gochar, Surya Gochar 2023, Surya Ka Rashi Parivartan, सूर्य का गोचर, Jyotish Tips, makar sakranti, सूर्य का राशि परिवर्तन, surya ke upay
विज्ञापन

Makar Sankranti 2023: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की घटना को ही मकर संक्रान्ति कहा जाता है। यह पर्व पौष मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर, पूरे भारत में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी सहित सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन पूरे भारत में अनेकों रूपों में यह पर्व मनाया जाता है।

इस पर्व को केरल में मकर संक्रांति, असम में माघ बिहू, हिमाचल प्रदेश में माघी साजी, जम्मू में माघी संगरंद या उत्तरायण (उत्तरायण), हरियाणा में सकरत, राजस्थान में सकरत, मध्य भारत में सुकरत, पोंगल तमिलनाडु में, गुजरात में उत्तरायण, और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में घुघुती, बिहार में दही चुरा, ओडिशा में मकर संक्रांति, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल (जिसे पौष संक्रांति या मोकोर सोनक्रांति भी कहा जाता है), उत्तर प्रदेश (जिसे खिचड़ी भी कहा जाता है) संक्रांति), उत्तराखंड (जिसे उत्तरायणी भी कहा जाता है) या आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में संक्रांति और शिशुर सेनक्रथ (कश्मीर) कहा जाता है।

Advertisment

इस बार मकर संक्रान्ति पर बनें ये शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Muhurat)

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस वर्ष मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार सूर्य 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेगा। भारतीय शास्त्रों में सूर्योदय को ही किसी तिथि या पर्व का आधार माना जाता है। ऐसे में मकर संक्रांति 15 जनवरी को उदया तिथि होने के कारण मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया दान-पुण्य अनंत गुणा होकर मिलता है। यही कारण है कि इस दिन पूरे देश भर में श्रद्धालु भक्तजन इस दिन जमकर दान-पुण्य करते हैं। आप भी जानिए कि आपकी राशि के अनुसार आपको क्या दान करना चाहिए।

विज्ञापन

अपनी राशि अनुसार ये चीजें दान करें मकर संक्रान्ति पर

मेष: गुड़ की मिठाई, मूंगफली, तिल के साथ गुड़
वृषभ: चावल, दही, सफेद वस्त्र, तिल मीठा
मिथुन: चावल, सफेद और हरा कम्बल, मूंग की दाल
कर्क: चांदी, सफेद तिल या कपूर
कन्या: हरे रंग का कंबल, खिचड़ी (चावल और दाल)
तुला: चीनी, सफेद कपड़ा या खीर या कपूर
वृश्चिक: लाल वस्त्र या तिल
धनु: पीला कपड़ा या सुनहरा लेख
मकर: काला कम्बल, काला तिल या चाय
कुम्भ: खिचड़ी, तिल या राजमा
मीन: रेशमी वस्त्र, चना, मसूर या तिल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ