Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि के दिन मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है. ऐसे में मंगल का यह गोचर करना राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशियों को लाभ मिलेगा. मंगल ग्रह का नक्षत्र गोचर श्रवण नक्षत्र से धनिष्ठा नक्षत्र में होगा. यह गोचर 15 फरवरी की रात को 12 बजकर 45 मिनट पर होगा. मंगल का धनिष्ठा में प्रवेश करना कई राशियों के लिए अच्छा होगा. इसके प्रभाव से इन्हें लाभ मिलेगा. चलिए जानते हैं कि, महाशिवरात्रि पर किन राशियों को लाभ होने वाला है?
मेष राशि वालों को मिलेगा लाभ
मंगल ग्रह मेष राशि वालों के स्वामी ग्रह हैं. मेष राशि के स्वामी ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से इनके ऊपर असर होगा. मेष राशि वालों को ऊर्जा और साहस मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा. परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा. मुनाफा बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
वृषभ वालों को होगा बिजनेस से लाभ
वृषभ राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर मंगल के गोचर से लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन और सैलरी बढ़ सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ हो सकता है. अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा है. आप को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिल सकता है.
ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2026: कल या परसों, कब है महाशिवरात्रि? जानें सटीक तारीख और शिवलिंग पर जलाभिषेक के नियम
वृश्चिक वालों को मिलेगी आर्थिक वृद्धि
वृश्चिक राशि के जातकों को पारिवारिक सुख मिलेगा और आपके लिए समय अच्छा रहेगा. जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अच्छा टाइम है. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. आपको माता-पिता का सहयोग मिल सकता है. किसी कानूनी मामले में फंसे हैं तो इससे राहत मिल सकती है.
धनु राशि वालों को होगा धनलाभ
धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा. महाशिवरात्रि पर मंगल का नक्षत्र परिवर्तन करना धनु राशि वालों के लिए अच्छा होगा. इससे आपके जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा. नई और अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है इससे आपको धनलाभ हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines