Mahashivratri 2024 Lucky Zodiac Signs:
आज यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि है, जोकि एक खास पर्व होता है। देश भर के सभी शिव मंदिर में इस दिन पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती ने सात फेरे लिए थे। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाया जाता है। ज्योतिष के मुताबिक महाशिवरात्रि पर 12 राशियों में से 5 राशि के लोगों पर शिव जी मेरहबान है।
भगवान शिव की खास कृपा 5 राशि के लोगों पर होने वाली है और उनका आने वाला समय बहुत अच्छा रहने वाला है। सारे काम में उन्हें तरक्की मिल सकती है और धन संबंधित लाभ हो सकते हैं, आइए आपको उन 5 राशियों के बारे में बताते हैं जिन पर भगवान शिव की खास कृपा होने वाली है।
1. मेष राशि
मेष राशि के लोगों पर इस महाशिवरात्रि भगवान शिव की खास कृपा होने वाली है। आगामी दिनों में आपको कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। आपको धन संबंधित लाभ हो सकते हैं। कई दिनों से रुके काम पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। गंगा जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 108 बार ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करें।
2. तुला राशि
तुला राशि के लोगों पर शिव जी मेहरबान हैं। आपको ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने पर शिव जी की खास कृपा मिलेगी। सभी कार्यों में आ रही रुकावट दूर हो सकेगी। भांग और धतूरा शिवलिंग पर अर्पित करें। आपको धन से जुड़े फायदे मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में कहां है सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर?
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों पर भगवान शिव की खास कृपा होने वाली है। आपके परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आप गन्ने के रस को शिवलिंग पर अर्पित करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। महाशिवरात्रि पर सफेद रंग के कपड़े पहनें। ॐ महेश्वराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
4. मकर राशि
मकर राशि के लोगों पर भगवान शिव मेहरबान हैं। आप रोजाना शिवलिंग पर जल अर्पित करें। आपके सभी बिगड़े काम बनने लगेंगे। आर्थिक मजबूती होगी और आपको धन संबंधित लाभ हो सकेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आपको भी ऊॅं नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करने अलावा दान आदि भी जरूर करें।
ये भी पढ़ें- अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग का करें अभिषेक और लगाएं भोग, जानें पूजा विधि
5. कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। आप पर शिव जी की खास कृपा होने वाली है। आपके सभी काम जल्दी पूरे होंगे। व्यापार में तरक्की और नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। महाशिवरात्रि पर दही और दूध शिव जी को अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines