Mahashivratri 2024 Gajakesari Yoga: आज भगवान भोलेनाथ का त्यौहार महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि को सबसे खास पर्व माना जाता है। भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए भक्तों ने भी खास तैयारी की है। फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को आने वाले इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि पर 300 साल बाद गजकेसरी योग बन रहा है। इसके साथ ही शिवरात्रि पर सिद्ध योग, शिवयोग, सिद्धि योग और लक्ष्मी योग भी बन रहा है। इस दिन चंद्र और गुरु के प्रबल योग से कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ योग बना है। गजकेसरी योग से कई राशि के जातकों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।
कुंभ राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी
कुंभ राशि वालों के लिए भी गजकेसरी योग बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसमें देर न करें। निवेश के लिए भी ये सही समय है। आप यदि व्यापारी हैं तो आपको अपने व्यापार में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आप व्यापार को बढ़ाने संबंधी फैसले ले सकते हैं।
मिथुन राशि के जातकों को होगा धन लाभ
गजकेसरी योग से मिथुन राशि के जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। इस दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। आपको बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। इन राशि के जातकों के परिवार में खुशहाली रहेगी। नौकरी में भी शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। आप सुबह-सुबह भगवान भोलेनाथ की पूजा जरूर करें।
वृश्चिक राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी की संभावना
वहीं दूसरी ओर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग बड़ा सौभाग्यशाली रहेगा। इस राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। साथ ही करियर में भी तरक्की के अवसर खुलेंगे। आपको प्रमोशन संबंधी शुभ समाचार भी मिल सकते हैं। धन अर्जित करने के नए मार्ग भी खुल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Mahashivratri: अपनी राशि के अनुसार शिवलिंग का करें अभिषेक और लगाएं भोग, जानें पूजा विधि
क्यों मनाया जाता है शिवरात्रि का पर्व
ऐसी मान्यता है कि सृष्टि की शुरुआत इसी दिन से हुई थी। ये भी मान्यता है कि भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। इसलिए भोलेनाथ के भक्तों के लिए ये दिन बेहद खास है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
20 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines