Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर अपनी राशि अनुसार करें उपाय, हर इच्छा होगी पूरी
Edited By Pandit Suresh Pandey

Edited By Pandit Suresh Pandey

Mahashivratri 2023: आगमों और पुराणों में महाशिवरात्रि को भगवान शिव की रात्रि माना गया है। इस दिन शिव की आराधना करने से व्यक्ति हर वह चीज प्राप्त कर सकता है जो उसके भाग्य में नहीं है। यही कारण है कि सभी भक्तजन इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। यदि आप भी अपनी राशि अनुसार भगवान आशुतोष का उपाय करेंगे तो आपको बहुत लाभ होगा। जानिए किस राशि के जातक को क्या उपाय करना चाहिए।
महाशिवरात्रि पर जल में दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। शक्कर या गुड़ की मीठी पूड़ी बनाकर शिव को भोग लगाएं। मन की सभी इच्छाएं फलीभूत होंगी।
इस दिन दही और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही शिव के वाहन नंदी यानि बैल को चारा खिलाएं। अशुभ ग्रहों का असर दूर होगा।
संपन्नता और सुखी जीवन के लिए दूध, घी या शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें। महाशिवरात्रि पर केसर से बनी मिठाई का शिव जी को भोग लगाएं।
धन, धान्य और लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए शुद्ध घी से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन और चावल अर्पित करें।
शिवलिंग का अनार के रस से अभिषेक करें। शिवरात्रि की शाम शिवलिंग के निकट घी का एक दीपक जलाएं। शीघ्र ही व्यापार और नौकरी में लाभ होगा।
कॅरियर और व्यापार में तरक्की के लिए शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें। साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।
यह भी पढ़ें: Shivji Ke Upay: महाशिवरात्रि पर आप भी करें बिल्व पक्ष का यह उपाय, रातोंरात धन के भंडार भर जाएंगे
समस्त मनोरथों की पूर्ति के लिए गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान शिव को भांग, धतूरा और बर्फी का भोग लगाएं।
शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करें। 108 बेलपत्र और बेर शिव जी को चढ़ाएं। इस उपाय से समस्त मनोरथ पूर्ण होंगे।
भाग्योदय के लिए दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। बेलपत्र और आंकड़े के फूल से भगवान शिव का पूजन करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: शिवरात्रि पर बनें ये शुभ संयोग, इन मुहूर्त में पूजा करने से होगा लाभ
सुख, सौभाग्य के लिए दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। भांग और धतूरा शिव जी को चढ़ाने से मनचाही सफलता मिलेगी।
सुखी जीवन के लिए दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। शमी के फूल से शिव पूजन करने से शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।
समस्त मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए नारियल के पानी से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल और चंदन अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: