Lakshmi Favourite Zodiac: महालक्ष्मी व्रत हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होकर आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि तक चलती है। इस दौरान भक्त मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्रत-पूजन करते हैं। इस बार महालक्ष्मी व्रत 15 दिनों का है। जो कि 4 अक्टूबर तक चलेगा। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक महालक्ष्मी व्रत के दौरान ग्रह-नक्षत्रों के योग से कई शुभ और मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। ऐसे में 15 दिनों का यह समय कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक और मंगलकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन राशियों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहने वाली हैं। शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में स्वीकार किया गया है। विष्णुप्रिया मां लक्ष्मी को 5 राशियां बेहद प्रिय हैं। महालक्ष्मी व्रत की अवधि में इन राशियों को विशेष लाभ होगा।
वृषभ राशि
महाक्ष्मी व्रत के दौरान वृष राशि वालों को धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिसके परिणामस्वरूप फिजूलखर्ची और कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही 4 अक्टूबर तक का समय स्वर्णिम साबित होगा। इस दौरान दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। विदेशों से धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
महालक्ष्मी व्रत की पूरी अवधि कर्क राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। दरअसल इस दौरान मां लक्ष्मी की कृपा से हर प्रकार के आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही बिजनेस में अकूत धन लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही इस दौरान जॉब में कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है, जो कि आपके लिए शुभ है। कुल मिलाकर कर्क राशि वालों को महालक्ष्मी व्रत के दौरान मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा।
यह भी पढ़ें: 7 दिन बाद अमीरों में शुमार होंगी ये 4 राशियां, बुध-गोचर से होगा छप्परफाड़ धन लाभ
सिंह राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए महालक्ष्मी व्रत की पूरी अवधि शुभ और मंगलकारी साबित होगा। इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आर्थिक जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से बिजनेस भी खूब फलेगा-फूलेगा। इतना ही नहीं, इन दौरान निवेश से भी आर्थिक लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिए यह समय बेहद शुभ और मंगलकारी है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं जो कि धन के कारक ग्रह कहे गए हैं। ऐसे में महालक्ष्मी व्रत के दौरान तुला राशि वालों को मां लक्ष्मी और शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होती रहेगी। इसके साथ ही इस दौरान कर्ज से मुक्ति और फिजूलखर्ची से राहत मिलेगी। परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। बिजनेस में आमदनी बढ़ेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन लाभ के कई अन्य स्रोत भी बनेंगे।
वृश्चिक राशि
महालक्ष्मी व्रत की पूरी अवधि वृश्चिक राशि वालों के किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल इस दौरान वृ्श्चिक राशि के जातक को बिजनेस से खूब धन लाभ होगा। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में दिन-रात सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के प्रबल योग हैं। जो लोग खुद का व्यापार है, उन्हें इस दौरान खूब मुनाफा प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Guru Rahu Yuti: गुरु-राहु का अशुभ योग बहुत जल्द होगा खत्म, फिर शुरू होंगे इन 3 राशि वालों के अच्छे दिन
महा उपाय
महालक्ष्मी व्रत के दौरान रोजाना शाम से समय घर के ईशान कोण (पूर्व-उत्तर का कोना) में घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि महालक्ष्मी व्रत के दौरान ऐसा करने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन की प्राप्ति होती है। साथ ही बिजनेस-जॉब में तरक्की होती है। इतना ही नहीं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर-परिवार खुशहाल रहता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines