Mahalaxmi Rajyog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली और दिवाली पर कभी-कभी ही राजयोग का निर्माण होता है। बता दें कि होली और दिवाली जैसे पर्व पर शुभ योग और राजयोग का निर्माण होना बेहद ही लाभदायक होता है। इन राजयोग का निर्माण होने से व्यक्ति को धन लाभ के साथ जीवन में तरक्की के भी योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल होली पर बहुत ही शुभ राजयोग का निर्माण होने वाला है।
बता दें कि होली से पहले शुक्र और मंगल एक साथ शनि की राशि कुंभ में युति बनाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल और शुक्र की युति होने से महालक्ष्मी राजयोग का बनेगा। ऐसे में महालक्ष्मी राजयोग का असर कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहेगा। कुछ राशियों को अचानक धन का लाभ हो सकता है। साथ ही तरक्की के भी योग बन रहे हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि होली पर किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए इस बार की होली बेहद ही शुभ माना जा रही है। क्योंकि महालक्ष्मी राजयोग तुला राशि वाले जातकों को अचानक कहीं से धन लाभ करा सकता है। बता दें कि तुला राशि में महालक्ष्मी राजयोग पंचम भाव में बनेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचम भाव में महालक्ष्मी राजयोग बनने से तुला राशि के लोगों को होली पर अचानक कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। साथ ही संतान की तरक्की भी हो सकती है। कारोबार में जमकर वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग कई दिनों से बीमार चल रह हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही अच्छा माना जा रहा है। होली से कुछ दिन पहले से ही वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। बता दें कि वृश्चिक राशि में महालक्ष्मी राजयोग चतुर्थ भाव में बनेगा। चतुर्थ भाव में महालक्ष्मी राजयोग बनने से वृश्चिक राशि के लोगों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही होली के अगले कुछ दिनों बाद ही वाहन, प्रापर्टी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको अचानक धन का लाभ हो सकता है।
कुंभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली पर शुक्र और मंगल की युति से बने महालक्ष्मी राजयोग कुंभ राशि वाले जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि कुंभ राशि में महालक्ष्मी राजयोग कुंडली के लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में कुंभ राशि वाले लोगों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। वहीं जो लोग शादीशुदा नहीं हैं, उनके लिए होली पर रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
यह भी पढ़ें- आज वृश्चिक समेत 3 राशियों को एक गलती पड़ सकती है भारी, जानें वित्तीय राशिफल
यह भी पढ़ें- शनि देव इन 5 राशियों पर रखेंगे बुरी नजर, 9 महीने तक रहे सतर्क
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines