Maha Navami Upay: आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम यानी 9वां दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों में सिद्धिदात्री की पूजा होती है। मान्यता है कि जो जातक मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं, उनके सभी मनोकामना पूर्ण हो जाते हैं। नवरात्रि के नौवें दिन व्रत रखने वाले जातक पारण भी करते हैं, साथ ही मां की कृपा प्राप्त करते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के अंतिम दिन यानी महानवमी की रात कुछ ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने के बाद व्यक्ति का जीवन धन्य-धान्य से भर सकता है। साथ ही जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं होती है। लेकिन, इसके उपाय करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। मान्यता है कि नवमी की रात में ये उपाय रात को 10 से 12 बजे के बीच में ही करना पड़ता है। तो आइए ज्योतिष शास्त्र से जानते हैं उन चमत्कारी उपायों के बारे में।
यह भी पढ़ें- दशहरे पर शुक्र और चंद्रमा होंगे आमने-सामने, 3 राशियों का होगा भाग्योदय
महानवमी की रात करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महानवमी की रात आपको गंगाजल से स्नान करना होगा और मंदिर के पास गोबर से लीपना होगा। साथ ही गाय की घी से दोमुखी दीपक जलाएं। उसके बाद दीपक के आगे कपूर, पान के पत्ते पर 5 लौंग और 5 इलायची के साथ मीठा भी रखें। शास्त्र के अनुसार, उसी समय मां दुर्गा को धूनी भी दें। मान्यता है कि ऐसा उपाय करने से जल्द ही धन की समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।
तंत्र शास्त्र के अनुसार, यदि आप धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पान के पत्ते पर एक केसर, चंदन के इत्र और गाय के घी सभी को एक में मिलाएं और स्वास्तिक बनाएं। साथ ही अब इस पर एक सुपारी भी रखें और कलावा बांधें। मान्यता है कि इस तरह के उपाय करने से धन संबंधी सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि आज, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
11 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
12 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
15 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines