हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: माघ पूर्णिमा से पलटेगा इन 5 राशियों का नसीब, बन रहे हैं ये शुभ योग, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा!

Zodiac Signs: साल 2025 की माघ पूर्णिमा 12 फरवरी बुधवार को पड़ रही है और इस दिन सौभाग्य और शोभन जैसे दो विशेष शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 3 राशि के जातकों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की खास कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Signs: वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 की माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को पड़ रही है। हिंदू धर्म में माघ की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना को समर्पित है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस तिथि को दिन बुधवार है, जिसके स्वामी बुधदेव हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह भगवान विष्णु का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके साथ ही इस दिन सौभाग्य और शोभन जैसे दो विशेष शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

माघ पूर्णिमा के शुभ योग का राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर इस दुर्लभ संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पड़ेगा, लेकिन 3 राशि के जातकों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की खास कृपा बरसेगी। इन 3 राशियों के जातकों को धन-धान्य की प्राप्ति के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। निवेश करने और संपत्ति खरीदने का बहुत ही अनूकूल समय है, जो समय के साथ बहुत ही शुभ परिणाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं और कौन-से खास उपाय करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सौभाग्य और धन का वरदान देंगे?

ये भी पढ़ें: Asht Chiranjeevi: केवल हनुमान जी ही नहीं, हिन्दू पौराणिक कथाओं के ये 7 नायक भी हैं चिरंजीवी

विज्ञापन

वृषभ राशि

रुके हुए कार्य पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ और निवेश से जबरदस्त फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नई डील या बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। करियर में प्रमोशन और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं।

उपाय: इस दिन पीले वस्त्र धारण करें, श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और गरीबों को अन्न दान करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

आय के नए स्रोत विकसित होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग बढ़ेगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और लंबित योजनाएं पूरी होंगी।

उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी और दूध से अभिषेक करें, साथ ही जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र और चावल का दान दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

नौकरी और बिजनेस में बड़ा लाभ होगा। रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे, जिससे आर्थिक मजबूती मिलेगी। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिलेगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आध्यात्मिक उन्नति और मन की शांति प्राप्त होगी।

उपाय: इस दिन भगवान विष्णु को खीर और पीले फूल अर्पित करें तथा किसी ब्राह्मण को गाय का चारा दान करें।

विज्ञापन

धनु राशि

करियर और बिजनेस में नई उपलब्धियां मिलेंगी। यात्राओं से लाभ होगा और नई संपत्ति खरीदने के योग हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उपाय: इस दिन पीले रंग के फल और वस्त्र का दान करें तथा विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, जल्द शुभ समाचार प्राप्त होगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए नई नौकरी और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह योग्य जातकों को उत्तम विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होगी।

उपाय: भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें और गरीबों को पीले मिठाई का दान करें, लाभ होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vidura Niti: पत्नी और दोस्त तक को नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, तनाव से भर जाती है खुशहाल जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola