---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

माघ पूर्णिमा की रात करें ये काम, मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान

Magh Purnima 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने बेहद शुभ होते हैं, जिससे भगवान का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए अब उन उपायों के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Magh Purnima 2024: हिंदू धर्म में प्रत्येक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। खासतौर पर माघ पूर्णिमा का। हिंदू शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता हैं। इस साल माघ पूर्णिमा का व्रत आज यानी 24 फरवरी 2024 को रखा जाएगा। आज के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष तौर पर पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि जो भी व्यक्ति आज के दिन श्री हरि और माता लक्ष्मी से जो कुछ भी मांगता हैं उसे वो मिल जाता है।

माघ पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं, जिससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। आइए अब जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए कौन-कौन से उपाय करने चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- माघ पूर्णिमा के दिन सभी दोषों से मुक्ति पाने के लिए गाय को खिलाएं यह चमत्कारी चीज

मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा का प्रारंभ 23 फरवरी 2024 से हो गया है, जिसका समापन आज यानी 24 फरवरी 2024 को होगा। हालांकि माघ पूर्णिमा का व्रत आज यानी 24 फरवरी को रखा जाएगा। वहीं मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 06:03 तक है। आज प्रात: काल से लेकर शाम 6 बजकर 3 मिनट तक आप कभी भी मां की आराधना कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

माघ पूर्णिमा के चमत्कारी उपाय

  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन सभी देवता गण भ्रमण करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इसलिए आज के दिन जो भी व्यक्ति उन्हें प्रसन्न करता है वो उनसे खुश होकर उनकी मनोकामना पूरी करते हैं।
  • हिंदू शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा की रात्रि को एक उपाय करना बहुत लाभकारी होता है। इससे व्यक्ति को अपने सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही मां लक्ष्मी और चंद्र देवता का आशीर्वाद मिलता है। इसके लिए आप रात्रि में एक लोटे में पानी लें। फिर उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध और एक सफेद फूल डालें। इसके बाद उसी लोटे से चंद्र देवता को अर्घ्य दें। इसी के साथ माता लक्ष्मी के कोई भी मंत्र का 3, 11 और 108 बार जप करें। बता दें कि ये उपाय केवल माघ पूर्णिमा के दिन ही नहीं हर पूर्णिमा कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आज स्नान और दान का भी बहुत महत्व है। आज आप किसी भी पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। इसके अलावा किसी जरूरतमंदों को दान दें। इस उपाय को करने से आपको जीवन में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें- माघ पूर्णिमा पर दान-स्नान का खास महत्व, धन-दौलत से घर भर देगा ये उपाय!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2024 09:13 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola