Magh Maas Festival: समस्त मासों में पवित्र माघ मास आज से आरंभ हो रहा है। इस माह की शुरूआत शनिवार के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा ऐंद्र योग सहित कई शुभ योगों में हो रही है। इस माह को भगवान कृष्ण की आराधना और स्नान आदि कार्यों के लिए अत्यन्त शुभ माना गया है। इस माह में देश भर के हिंदू धर्मावलंबी पवित्र सरोवरों और नदियों में स्नान करेंगे तथा दान-पुण्य करेंगे।
माघ माह में आएंगे ये पर्व व त्यौहार
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार माघ माह में गंगा, यमुना सहित अन्य पवित्र सरोवरों व नदियों में स्नान करने से एक हजार अश्वमेघ यज्ञों के बराबर फल मिलता है। इस माह कई पर्व व शुभ योग भी आ रहे हैं जिनमें माघ संकष्टी चतुर्थी, मकर संक्रान्ति व मौनी अमावस्या आदि प्रमुख हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस माह 10 जनवरी को माघ संकष्टी चतुर्थी, 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति, 18 जनवरी को षटतिला एकादशी व्रत, 21 जनवरी को मौनी अमावस्या, 25 जनवरी को बसंत पंचमी, 28 जनवरी को सूर्य सप्तमी पर्व आएंगे।
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 21 अप्रैल 2023 तक इन 5 राशियों पर गुरु रहेगा मेहरबान, हर मुंहमांगी मुराद करेगा पूरी
इस माह 22 जनवरी 2023 को ही गुप्त नवरात्रि भी आरंभ होगी। माघ माह में एक फरवरी को जया एकादशी, पांच फरवरी को माघ माह की पूर्णिमा रहेगी। इस माह की 14 जनवरी को ही सूर्य भी दक्षिणायन से उत्तरायण हो जाएगा। विद्वानों के अनुसार इस माह में तिल खाने, दान करने की पूजा है। इस माह में कई अन्य त्यौहार भी आ रहे हैं। इस माह में शिवार्चन और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही पूजा-पाठ व अन्य कई कर्मकांड भी किए जाएंगे।
इस माह में आएंगे ये शुभ योग-संयोग (Magh Maas Festivals List)
पंचांग के अनुासर 8 जनवरी और 5 फरवरी को रवि पुष्य योग रहेगा। इसी प्रकार 8, 10, 18, 26, 30 जनवरी तथा एक एवं पांच फरवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। 18, 27 जनवरी को अमृतसिद्धी योग रहेगा। इसी प्रकार 14, 24, 25, 27 तथा 30 जनवरी, 3 व 4 फरवरी को रवि योग रहेगा।
यह भी पढ़ेंः Amavasya Ke Upay: आज अमावस्या पर इन उपायों को करते ही मिट जाएंगे सब कष्ट
आज शुभ कार्यों के लिए रहेंगे ये शुभ मूहूर्त (Shubh Muhurat)
पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार आज प्रतिपदा तिथि पर आडल योग, विडाल योग सहित कई अन्य शुभ योग बन रहे हैं। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.12 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय अर्द्धरात्रि 12.27 बजे से अगले दिन सुबह 2.14 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त का समय दोपहर 2.18 बजे से 3.01 बजे तक है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines