हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: शुरू होने वाले हैं इन 4 राशियों के अच्छे दिन, 8 दिन बाद चमकेगी इन चारों की किस्मत

Lucky Zodiac Signs: सूर्यदेव को आत्मा, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. सूर्य की स्थिति में परिवर्तन से जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. नवंबर में सूर्य का राशि परिवर्तन होगा जो 4 राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. सूर्य ग्रह की स्थिति में परिवर्तन से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर 2025, दिन रविवार को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह गोचर दोपहर को 1 बजकर 44 मिनट पर होगा. सूर्य गोचर से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. सूर्य गोचर से व्यापार और स्वास्थ्य ,नौकरी में लाभ मिल सकता है. चलिए जानते हैं कि, सूर्य के राशि परिवर्तन का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

सूर्य के गोचर से इन्हें होगा लाभ

मेष राशि

सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन करना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा होगा. आपके रिश्तों में चल रहा तनाव दूर होगा. आर्थिक रूप से तरक्की करेंगे, साझेदारी के काम में आपको लाभ मिल सकता है. आपकी पर्सनल ग्रोथ अच्छी होगी. हेल्दी रहने के लिए योगा कर सकते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के 7वें भाव में सूर्य के गोचर करने से लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन अच्छा होगा और व्यापार में नई डील होने से फायदा मिलेगा. आपको व्यापार में तगड़ी कमाई होग और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Samudrik Shastra: पर्सनैलिटी के राज खोलेगा कुर्सी पर बैठने का तरीका, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि जातकों के 5वें भाव में सूर्य का गोचर होगा. आपके रिश्तों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको काम में सफलता मिल सकती है. आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी. आपके लिए समय अनुकूल रहेगा.

तुला राशि

विज्ञापन

सूर्य का गोचर तुला राशि के चौथे भाव में होगा. तुला राशि के जातकों को सूर्य के गोचर से फायदा होगा. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola