TrendingAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Signs: होलिका दहन के दिन होगा मंगल-चंद्र का गोचर, इन 3 राशियों को होगा महालाभ

Holika Dahan 2026 Rashifal: साल 2026 में 3 मार्च को होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन दो बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं घट रही हैं. यहां पर आप होलिका दहन के दिन होने वाले मंगल-चंद्र ग्रह के गोचर और राशियों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में जान सकते हैं.

Holika Dahan 2026 Rashifal: सनातना धर्म के लोगों के लिए जितना महत्व रंगों वाली होली का है, उतनी ही खास आस्था होलिका दहन के पर्व से जुड़ी है. होलिका दहन का पर्व जगत के पालनहार भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा और बुराई पर अच्छाई की जीत को समर्पित है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 3 मार्च 2026 को होलिका दहन और 4 मार्च 2026 को होली (रंगों वाली) का पर्व मनाया जाएगा.

ज्योतिष दृष्टि से भी 3 मार्च 2026 की तिथि खास है क्योंकि इस दिन ग्रहों के सेनापति 'मंगल' और सुख-वाणी के दाता ग्रह 'चंद्र' का गोचर हो रहा है. ऐसे में कुछ राशियों को होलिका दहन पर छाए अशुभ साए से राहत मिलेगी और जीवन में खुशियों का आगमन होगा.

---विज्ञापन---

होलिका दहन के दिन होने वाली ज्योतिषीय घटनाएं (holika dahan par graho ki sthiti kya hai)

द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 को सुबह 7 बजकर 31 मिनट के आसपास 'चंद्र' ग्रह का सिंह राशि में रहते हुए पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होगा. इसके बाद रात में 11 बजकर 2 मिनट के आसपास 'मंगल' ग्रह कुंभ राशि में रहते हुए शतभिषा नक्षत्र में गोचर यानी कदम रखेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: मेहनती-आत्मज्ञानी होते हैं इस मूलांक के लोग, यहां जानें बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के Mulank की खूबियां-कमियां

होलिका दहन पर इन 3 राशियों को होगा लाभ (holika dahan ka din kin logo ke liye accha rahega)

  • सिंह राशि (Leo)-

होलिका दहन के दिन मंगल ग्रह और चंद्र ग्रह का गोचर करना सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है. यदि अभी आप अपने प्रेम जीवन को लेकर परेशान हैं तो समस्याएं दूर होंगी. साथ ही करियर को लेकर चल रहा तनाव खत्म होगा और कामयाबी के नए रास्ते खुलेंगे. इस दौरान व्यापारियों को भी लाभ मिल सकता है.

  • धनु राशि (Sagittarius)-

आने वाला वक्त धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. 'मंगल' और 'चंद्र' ग्रह का होलिका दहन के दिन गोचर करना आपके लिए शुभ सिद्ध होगा. जहां एक तरफ सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी तरफ मेहनत का पूर्व फल मिलेगा. साथ ही रिश्तों में आई दूरियां वक्त के साथ कम होने लगेंगी.

  • कुंभ राशि (Aquarius)-

होलिका दहन के दौरान कुंभ राशि के कारोबारियों की कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है, जिससे मोटा मुनाफा होगा. इसके अलावा नौकरी कर रहे जातकों को अटका हुआ पैसा और सुख-सुविधाओं का सुख मिलने की संभावना है. लव लाइफ में चल रहा तनाव भी इन दिनों कम होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.


Topics:

---विज्ञापन---