Lucky Zodiac Signs: 6 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार है. भगवान सूर्य को समर्पित यह दिन द्वितीय चातुर्मास का 14वां दिन भी है. इस दिन दशमी तिथि 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग हो रहा है और इस दिन शिववास क्रीड़ा और कैलाश पर्वत पर रहेगा. जहां इस दिन के ग्रह-गोचर और योग-संयोग की बात है, तो इस दिन इस दो-दो शुभ ग्रह, गुरु कर्क में और शुक्र तुला राशि में बैठकर बेहद शक्तिशाली स्थिति में हैं और लक्ष्मी योग की स्थिति बना रहे हैं.
साथ ही मालव्य और हंस राजयोग पहले से ही बना हुआ है. इसके अलावा मिथुन राशि में चंद्रमा की स्थिति शुभ सुनफा योग भी बना रही है. उधर सिंह राशि में बुधादित्य योग भी बना हुआ है. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी मंगल मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 6 सितंबर के ज्योतिषीय योग-संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह विशेष लाभदायी है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं?
6 सितंबर का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए 6 सितंबर का दिन काफी उपयोगी साबित हो सकता है. इस दिन चंद्रमा आपकी राशि में विराजमान हैं और सुनफा योग बना रहे हैं, जो काफी फलदायी है. साथ ही मंगल भी बैठे हैं। आपके करियर की मुश्किलें समाप्त हो सकती हैं. कहीं लंबे समय से फंसा पैसा वापस मिल सकता है. कारोबारियों के लिए नई डील सामने आएगी, जिसे हाथ से जानें न दें. पारिवारिक सहयोग बरकरार रहेगा.
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026 Date: पितृपक्ष कब होगा शुरू, किस दिन करें किस पितर का तर्पण? नोट कर लें श्राद्ध की हर तिथि
6 सितंबर का कर्क राशिफल
रविवार 6 सितंबर का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए धन वृद्धि का दिन सिद्ध हो सकता है. करियर-कारोबार में आपका कद ऊंचा होगा. लोग आपके सजेशन को महत्व देंगे. कम मेहनत के बावजूद अधिक लाभ हो सकता है. पुलिस से जुड़ा को काम या विवाद निपट सकता है. आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे. इससे आपकी ख्याति फैलेगी। कंसल्टेंसी, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे. स्टूडेंट जातक किसी बड़ी संस्था से जुड़ सकते हैं.
6 सितंबर का सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय का दिन बेहद ऊर्जावान और नई दिशा देना वाला साबित हो सकता है. इस दिन आपकी लीडरशिप क्वालिटी और निखरकर सामने आएगी. बुधादित्य योग से सफलता के द्वार खुल सकते हैं. कारोबारियों और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए कोई टेंडर मिलने के योग हैं, जो अगले हफ्ते तक सेट हो जाएंगे. दुश्मनों और विरोधियों की हार होगी। ऑनलाइन काम से मुनाफा बढ़ेगा। फॅमिली का पूरा सपोर्ट रहेगा.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: मैच्योरिटी एज 40 के बाद संवरता है इन 3 राशियां का नसीब, कमाते हैं अपार धन और इज्जत
6 सितंबर का तुला राशिफल
रविवार 6 सितंबर, 2026 का दिन तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति को संभालने और मजबूत करने वाला दिन साबित हो सकता है. शुक्र आपकी ही राशि में हैं, जो मालव्य और लक्ष्मी योग बना रहे हैं. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी बुजुर्ग की मदद से पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. लाइफस्टाइल में लक्जरी आयटम बढ़ेंगे. महिलाएं नए आभूषण खरीद सकती हैं. लव लाइफ में ताजगी आ सकती है. रिश्ते मधुर रहेंगे.
6 सितंबर का मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए 6 सितंबर का दिन इस दिन भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है. शनि आपकी ही राशि में हैं. जो जातक घर या वाहन लेने का प्लान कर रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. साथ ही, प्रॉपर्टी से जुड़ी डील भी आपके पक्ष में जा सकता है. पहले से किया निवेश आने वाले हफ्ते में भारी रिटर्न दे सकता है. अटके हुए काम के बनने से भी धन लाभ होगा. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. लव रिलेशनशिप में पार्टनर से नजदीकी बढ़ेगी. अच्छी सेहत का साथ बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: Watching Time in Dream: सपने में घड़ी देखना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
12 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
18 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines