Lucky Zodiac Signs: 21 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन सोमवार है. यह द्वितीय चातुर्मास का 29वां दिन भी है. इस दिन दशमी तिथि शाम के 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन दशावतार व्रत रखा जाएगा और इसके साथ ही इस दिन रवि योग की शुभता प्राप्त हो रही है. दूसरी ओर, इससे उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसे शोभन योग की शक्ति भी मिल रही है. इस दिन की ग्रहीय व्यवस्था में सूर्य और बुध कन्या राशि, चंद्रमा मकर राशि, गुरु और मंगल कर्क राशि, शुक्र तुला राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे.
जहां तक इस दिन के ज्योतिषीय योग की बात है, तो इस दिन एक साथ कई पंच महापुरुष राजयोग सक्रिय हैं. इस दिन भद्र राजयोग, मालव्य राजयोग और हंस राजयोग भी प्रभावी हैं. साथ ही इस दिन कर्क राशि में उच्च के गुरु के संग नीच के मंगल के होने से नीचभंग राजयोग भी बना हुआ है. कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य योग भी निर्मित है. साथ ही दूसरी ओर सूर्य-शनि समसप्तक योग और गुरु-शनि नवपंचम योग बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 21 सितंबर के ये पावरफुल योग-संयोग सभी राशियों को गहराई से प्रभावित करेंगे, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी जिंदगी में बदलाव आएगा और सेहत और धन का लाभ होगा?
21 सितंबर का कर्क राशिफल
कर्क राशि के लिए जातकों के लिए 21 सितंबर का एक वरदान की सिद्ध हो सकता है. आपकी लीडरशिप क्वालिटी और इनोवेटिव सोच के कारण वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आप हर स्थिति में लाभ कमाएंगे. पुराने रोग ठीक हो सकते हैं. ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा.
21 सितंबर का कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए 21 सितंबर का दिन करियर में एक गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. बैंकिंग, फायनेंस, लेखन, वकालत और मार्केटिंग से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में रहेंगे. नया स्टार्टअप की योजना सफल रहेगी. नए क्लायंट मिलेंगे. बैंक बैलेंस में भारी वृद्धि हो सकता है. परिवार में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.
21 सितंबर का तुला राशिफल
21 सितंबर का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शांति और सुख देने वाला सिद्ध हो सकता है. आर्ट्स, मीडिया, फैशन, डिजाइनिंग, कॉस्मेटिक्स आदि फील्ड से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. कोई अप्रत्याशित सफलता या अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर या नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है.’
यह भी पढ़ें: Salt Intake during Vrat: व्रत और उपवास में नमक से क्यों रखी जाती है दूरी? जानिए इसके पीछे की धार्मिक मान्यता
21 सितंबर का धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन भाग्य का साथ मिलने जैसा सिद्ध हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. विदेश से बिजनेस करने वाले लोग लाभ कमाएंगे. हायर स्टडी के जातकों को अपेक्षित सफलता मिलेगी. कोई कानूनी विवाद समाप्त होगा. आप मानसिक रूप से शांत और मजबूत महसूस करेंगे.
21 सितंबर का मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए 21 सितंबर का दिन कठिन परिस्थितियों को जीतने वाला साबित हो सकता है. आप बिजनेस में कुछ सख्त लेंगे, जिसका बाद में बड़ा लाभ होगा. वर्क प्लेस पर विरोधियों की हरकतें नाकाम होंगी. पैतृक संपत्ति का मसला हल हो सकता है. स्वास्थ्य में बड़ा सुधार दिखेगा. लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद समाप्त होंगे.
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines