Lucky Zodiac Signs: 21 सितंबर से इन 5 राशियों की जिंदगी में आएगा सकारात्मक बदलाव, होगा सेहत और धन का फायदा

Lucky Zodiac Signs: 21 सितंबर, 2026 को एक साथ कई पंच महापुरुष राजयोग सक्रिय हैं और कर्क राशि में उच्च के गुरु के संग नीच के मंगल के होने से नीचभंग राजयोग भी बना हुआ है. ये योग-संयोग सभी राशियों को गहराई से प्रभावित करेंगे, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Lucky-Zodiac-Signs

21 सितंबर, 2026 के ग्रह गोचर और ज्योतिषीय योग-संयोग 5 राशियों के लिए लकी हैं. (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 21 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन सोमवार है. यह द्वितीय चातुर्मास का 29वां दिन भी है. इस दिन दशमी तिथि शाम के 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. इस दिन दशावतार व्रत रखा जाएगा और इसके साथ ही इस दिन रवि योग की शुभता प्राप्त हो रही है. दूसरी ओर, इससे उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसे शोभन योग की शक्ति भी मिल रही है. इस दिन की ग्रहीय व्यवस्था में सूर्य और बुध कन्या राशि, चंद्रमा मकर राशि, गुरु और मंगल कर्क राशि, शुक्र तुला राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

जहां तक इस दिन के ज्योतिषीय योग की बात है, तो इस दिन एक साथ कई पंच महापुरुष राजयोग सक्रिय हैं. इस दिन भद्र राजयोग, मालव्य राजयोग और हंस राजयोग भी प्रभावी हैं. साथ ही इस दिन कर्क राशि में उच्च के गुरु के संग नीच के मंगल के होने से नीचभंग राजयोग भी बना हुआ है. कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य योग भी निर्मित है. साथ ही दूसरी ओर सूर्य-शनि समसप्तक योग और गुरु-शनि नवपंचम योग बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 21 सितंबर के ये पावरफुल योग-संयोग सभी राशियों को गहराई से प्रभावित करेंगे, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी जिंदगी में बदलाव आएगा और सेहत और धन का लाभ होगा?

विज्ञापन

21 सितंबर का कर्क राशिफल

कर्क राशि के लिए जातकों के लिए 21 सितंबर का एक वरदान की सिद्ध हो सकता है. आपकी लीडरशिप क्वालिटी और इनोवेटिव सोच के कारण वर्क प्लेस पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आप हर स्थिति में लाभ कमाएंगे. पुराने रोग ठीक हो सकते हैं. ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा.

विज्ञापन

21 सितंबर का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 21 सितंबर का दिन करियर में एक गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. बैंकिंग, फायनेंस, लेखन, वकालत और मार्केटिंग से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में रहेंगे. नया स्टार्टअप की योजना सफल रहेगी. नए क्लायंट मिलेंगे. बैंक बैलेंस में भारी वृद्धि हो सकता है. परिवार में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा.

21 सितंबर का तुला राशिफल

21 सितंबर का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शांति और सुख देने वाला सिद्ध हो सकता है. आर्ट्स, मीडिया, फैशन, डिजाइनिंग, कॉस्मेटिक्स आदि फील्ड से जुड़े लोग अधिक लाभ की स्थिति में होंगे. कोई अप्रत्याशित सफलता या अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर या नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है.’

विज्ञापन

21 सितंबर का धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए यह दिन भाग्य का साथ मिलने जैसा सिद्ध हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. विदेश से बिजनेस करने वाले लोग लाभ कमाएंगे. हायर स्टडी के जातकों को अपेक्षित सफलता मिलेगी. कोई कानूनी विवाद समाप्त होगा. आप मानसिक रूप से शांत और मजबूत महसूस करेंगे.

विज्ञापन

21 सितंबर का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए 21 सितंबर का दिन कठिन परिस्थितियों को जीतने वाला साबित हो सकता है. आप बिजनेस में कुछ सख्त लेंगे, जिसका बाद में बड़ा लाभ होगा. वर्क प्लेस पर विरोधियों की हरकतें नाकाम होंगी. पैतृक संपत्ति का मसला हल हो सकता है. स्वास्थ्य में बड़ा सुधार दिखेगा. लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद समाप्त होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ