Lucky Zodiac Signs: 16 सितंबर, 2026 को 20, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन बुधवार है. साथ ही यह द्वितीय चातुर्मास का 24वां दिन है. इस दिन पंचमी तिथि 08:59 ए एम तक ही रहेगी. इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी. इसलिए इस दिन स्कन्द षष्ठी व्रत रखा जाएगा. ऐसा लगता है यह दिन शुभ योगों का दिन है, क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग के सातब रवि योग भी बन रहा है. इस दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र का संयोग बन रहा है. जहां तक इस दिन के खगोलीय और ग्रहीय व्यवस्था में सूर्य सिंह, चंद्रमा वृश्चिक, बुध भी कन्या, गुरु कर्क, शुक्र तुला, मंगल मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में गोचरस्थ रहेंगे.

15 सितंबर की भांति, 16 सितंबर को कई प्रभावशाली योग बन रहे हैं, जिसमें मालव्य योग, गुरु-चंद्र का नवपंचम राजयोग, भद्र राजयोग, और हंस राजयोग प्रमुख हैं. इसके साथ ही वृश्चिक राशि में चंद्रमा नीचभंग राजयोग बना रहे है, क्योंकि उनपर गुरु की शुभ पंचम दृष्टि पड़ रही है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 16 सितंबर के इन शुभ और प्रभावशाली ज्योतिषीय योग का प्रभाव से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनको कामयाबी के साथ भरपूर धन कमाने का मौका मिल सकता है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

16 सितंबर का मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए 16 सितंबर का दिन करियर और कारोबार में आगे बढ़ने का दिन साबित हो सकता है. आपकी निर्णय क्षमता में स्पष्टता बढ़ेगी. पहले से किए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. अटका हुआ काम गति पकड़ेगा. वर्क प्लेस पर सीनियर कलीग से मदद मिलेगी. कारोबार के विस्तार के लिए नए पार्टनर मिल सकते हैं. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी.

---विज्ञापन---

16 सितंबर का मिथुन राशिफल

16 सितंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बुद्धि बल से धन कमाने का दिन साबित हो सकता है. आपकी वाणी और वार्तालाप की शैली इंप्रेसिव हो जाएगी. आपकी बात को लोग अस्वीकार नहीं कर पाएंगे. आस्ममिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति का विवाद भी सुलझेगा. कारोबार में बड़ी डील होनी संभव है. बड़ा भाई या बहन संकटमोचक का काम करेंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: किस नक्षत्र में हुई बीमारी जल्दी नहीं होती है ठीक, पं. सुरेश पाण्डे से जानें रोग की अवधि और उपाय

---विज्ञापन---

16 सितंबर का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती और मान-सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. ग्रहों की शुभ दृष्टि से सोया भाग्य जाग सकता है. चल रहा कर्ज अब समाप्त होने का योग दर्शा रहा है. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोग का उनके मन की जगह या डिपार्टमेंट में ट्रांसफर हो सकता है. मेडिकल फील्ड के लोग लाभ की स्थिति में होंगे. पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा.

16 सितंबर का तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय नए विजन की ओर बढ़ने के लिए उत्तम है. आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है. भौतिक सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी. नई व्हीकल लेने के योग बन रहे हैं. ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ काम करने से व्यवसाय में बड़ा मुनाफा हो सकता है. टेक्सटाइल, कॉस्मेटिक और पार्टनरशिप बिजनेस में बड़ा लाभ हो सकता है. पुरुष साथी को किसी महिला मित्र से सहायता मिलेगी. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा.

---विज्ञापन---

16 सितंबर का मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों को 16 सितंबर को भाग्य का सपोर्ट मिल सकता है. आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. धन जमा करने के प्रयास में सफलता मिलेगी. नए स्टार्टअप या वेंचर का शुभारंभ भी हो सकता है. लोहा, कोयला, मशीनरी, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट आदि में बड़ा लाभ हो सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा. साथ काम करने वाले लोग पूरा साथ देंगे.

यह भी पढ़ें: Home Vastu Tips: लिविंग रूम की दीवारों के ये 5 रंग कम करते हैं तनाव, जानें कलर और मूड का वास्तु कनेक्शन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.