Lucky Zodiac Signs: 13 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार, इस तिथि को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है. इसके साथ ही, इस दिन द्वितीय चातुर्मास का 21वां दिन है. इस दिन हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र के संयोग को शुक्ल योग के साथ ब्रह्म योग की शुभता मिल रही है. इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की जयंती है. यह दिन चंद्र दर्शन का भी है. इससे यह दिन काफी खास हो गया है. जहां तक इस दिन के ग्रहों के सिस्टम की बात है, तो इस 13 सितंबर की खगोलीय व्यवस्था में सूर्य ग्रह सिंह राशि, चंद्रमा ग्रह कन्या राशि, बुध ग्रह भी कन्या राशि, गुरु ग्रह कर्क राशि, शुक्र ग्रह तुला राशि, मंगल ग्रह मिथुन राशि, शनि ग्रह मीन राशि, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में गोचरस्थ रहेंगे.
12 सितंबर की भांति, इस दिन भी कई प्रभावशाली योग बन रहे हैं, जिसमें पंच महापुरुष योग के 3-3 राजयोग सक्रिय रहेंगे. ये हैं- गुरु का हंस राजयोग, बुध का भद्र राजयोग और शुक्र का मालव्य राजयोग. इसके साथ ही कन्या राशि में बुध-चंद्र युति का निर्माण होगा और गुरु-शनि नवपंचम बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 13 सितंबर के इन ज्योतिषीय योग-संयोग का असर सभी राशियों पर काफी व्यापक होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन काफी फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
13 सितंबर का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए 13 सितंबर का दिन काफी पॉजिटिव साबित हो सकता है. मीडिया (जर्नलिज्म), मार्केटिंग और टेक्निकल सेक्टर से जुड़े जातक लाभ की स्थिति में होंगे. जॉब से जुड़े लोगों के रास्ते की बाधाएं खत्म हो सकती है. स्टार्टअप करने वालों के लिए दिन नए अवसर दिला सकता है. मित्र की मदद से रुके काम बनेंगे. फॅमिली लेवल पर माहौल खुशनुमा और उत्सव वाला रहेगा.
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
13 सितंबर का कर्क राशिफल
13 सितंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ और निर्णायक दिन साबित हो सकता है. जो लोग बैंकिंग, फायनेंस और गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हैं, उनके अनुकूल माहौल बनने के योग हैं. सोशल लाइफ में आपकी छवि बेहतर होगी. सोशल मीडिया पर आपकी कोई थॉट या पिक्चर वायरल हो सकती है. फॅमिली मीटिंग में आपकी बात को तरजीह दी जाएगी. धन की आमद बनी रहेगी. कारोबार से मुनाफा होगा.
13 सितंबर का सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए 13 सितंबर का दिन एक उपलब्धि वाला दिन साबित हो सकता है. आपको भाग्य का साथ मिल सकता है. राजनीति, प्रशासनिक सेवा, मैनेजमेंट आदि काम से जुड़े लोगों के दिन बेहद सकारात्मक रह सकता है. रुके हुए काम के अचानक पूरे होने के चांस हैं. किसी रिश्तेदार के साथ चल संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है. इनकम बढ़ाने के नए मौके सामने आएंगे.
यह भी पढ़ें: Paisa Vastu Tips: बैंक से पैसा निकाल लाने के बाद न करें इन 5 जगहों पर रखने की भूल, हो जाएगा छूमंतर; जानें वास्तु नियम
13 सितंबर का कन्या राशिफल
13 सितंबर का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए फलदायी हो सकता है. इस दिन एजुकेशन और शोध कार्य (रिसर्च) से जुड़े लोग विशेष लाभ की स्थिति में रहेंगे. तनाव दूर होगा. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. किसी दिया हुआ धन मिल सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों का मुनाफा बढ़ेगा. शॉट टर्म इनवेस्टमेंट के लिए दिन पॉजिटिव है. सेहत में सुधार होगा. खानपान का ध्यान रखें. पारिवारिक सहयोग कायम रहेगा.
13 सितंबर का कुंभ राशिफल
13 सितंबर को बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दर्शा रहा है. आपकी बुद्धिमत्ता की धार पैनी होगी. इस दिन IT, एम्पोर्ट-एक्सपोर्ट आदि के काम से जुड़े लोग विशेष फायदे में रहेंगे. आपकी नई रणनीति आपको धन लाभ करवा सकती है. नए कान्ट्रैक्ट के माहौल बन सकते हैं. विरोधियों की हार होगी. पाज़िटिव बदलाव के नए अवसर मिल सकते हैं. किसी अजनबी की सहायता कर मन को खुशी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ये 2 राशियां होती हैं महा-खर्चीली, ‘मूड खराब है’ कहकर शॉपिंग में उड़ा सकती है पूरी सैलरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
3 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines