हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

3 मई को इन 5 राशियों को जोरदार साथ देगा नसीब, खुलेगा भाग्य का दरवाजा

Lucky Zodiac Sign: 3 मई से 5 राशियों के भाग्य का सितारा 3 मई से बुलंदियों की ओर बढ़ेगा। ग्रहों और सितारों की चाल इन राशियों की एजुकेशन, धन, करियर, नौकरी, व्यापार, सेहत और रिश्तों में खास मौके मिलने के योग हैं? आइए जानते हैं, ये राशियां कौन सी हैं और इनके आज के दिन की दिशा क्या रहेगी?

विज्ञापन
Zodiac Sign

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 3 मई, 2025 को दिन शनिवार है। इस दिन के ग्रह-गोचर बहुत विशेष हैं। आज चंद्रमा मिथुन के साथ कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज त्रिपुष्कर योग और रवि योग भी बन रहा है। इन सब योगों के संयोग से 3 मई का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा। आज ग्रहों और सितारों की चाल ऐसी बन रही है कि 5 राशियों किस्मत में तरक्की के योग बनेंगे। लंबे से रुके काम बनने लगेंगे, आर्थिक स्थति मजबूत होगी। आज का दिन नई शुरुआत के लिए बेहद बढ़िया है। आइए जानते हैं, वे 5 लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके भाग्य का सितारा 3 मई से बुलंदियों की ओर बढ़ेगा।

वृषभ राशि

Taurus

वृषभ राशि के लोगों के लिए 3 मई का समय परम कल्याणकारी साबित होने वाला है। धन की वजह से बिगड़े और रुके हुआ काम अब बनने लगेंगे। गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में स्थित होकर धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यापार से अच्छी खबर मिल सकती है। जिन लोगों के रिश्ते बिगड़े हुए थे, वे अब सेटल होने लगेंगे। नौकरीपेशा जातक अपने काम से अतिरिक्त धन प्राप्त करेंगे। बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। मन की अनिश्चितता दूर होगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सावधान! कहीं आपके घर में भी इन जगहों पर तो नहीं लगा है शीशा, परछाई की तरह चिपका रहेगा दुर्भाग्य

कन्या राशि

Virgo

विज्ञापन

कन्या राशि के लिए 3 मई से धन संबंधी मुश्किलें दूर होने के योग हैं। किसी पुराने निवेश से बढ़िया लाभ होगा। किसी ने आपसे कर्ज लिया है, तो वह धन आपको वापस मिल सकता है। जो लंबे समय से नौकरी बदलने के प्रयास कर रहे हैं, उनको शानदार सफलता मिल सकती है। वहीं, बेरोजगार युवक भी काम में लग जाएंगे और अच्छी सैलरी पाएंगे। परिवार के साथ टाइम बिताने का समय मिलेगा।

वृश्चिक राशि

Scorpio

विज्ञापन

आज वृश्चिक राशि वालों का हेल्थ पहले से बेहतर रहेगा। आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आप हर काम सलीके से और बढ़िया से कर पाएंगे। करियर में सकारात्मक रिजल्ट मिलने की संभावना है। अधिकारियों या बॉस से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आपकी रुचि साहित्य और संगीत में बढ़ेगी। आमदनी बढ़ने से धन संकट दूर होगा।

मकर राशि

Capricorn

विज्ञापन

आज से मकर राशि के लोगों के जीवन में न केवल खुशियां बल्कि धन भी बढ़ना आरंभ होगा। जिंदगी में स्थिरता और संतुलन आने से खुशहाली बढ़ेगी। किसी पुराने तनाव का अंत होने से टेंशन दूर होगी। किसी जानकार की हेल्प से समस्या का समाधान होगा। माता-पिता की मदद से जमीन और धन से जुड़े कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलने मानसिक सबलता बढ़ेगी।

मीन राशि

Pisces

विज्ञापन

मीन राशि के जातक आज अपने सेट किए हुए लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। घर के निर्माण कार्य में तेजी आएगी। जॉब से जुड़े जातक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे उनको लाभ होगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार के काम में भी तेजी आएगा। व्यापार से आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। परिवार में सब प्रसन्न और स्वस्थ रहेंगे।

ये भी पढ़ें: शुक्र का इन 3 भावों में होना लाता है छप्पर फाड़ धन, देखें अपनी कुंडली

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola