Lucky Zodiac Sign: शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 1 अक्टूबर को है. 1 अक्टूबर 2025, बुधवार के दिन ग्रह नक्षत्रों से शुभ योग बन रहा है. महानवमी को चंद्रमा का गोचर मकर राशि में हो रहा है. इससे अक्टूबर के पहले दिन ही धन योग का शुभ संयोग बन रहा है. यह शुभ योग कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा. इसके साथ ही चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग बन रहा है. इन शुभ योग के चलते धन योग से 5 राशियों को फायदा मिलेगा.
धन योग का शुभ संयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष राशि
मेष राशि वालों को धन लाभ के साथ ही मान-सम्मान भी मिलेगा. व्यापार में लाभ मिलेगा और दिन अच्छे बीतेगा. घर के बड़ों से कल लाभ और मार्गदर्शन मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के सामने चुनौतियां आ सकती है. आपको इन चुनौतियों का सामना करना होगा. आपको कामयाबी मिलेगी और धन लाभ होगा. धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें – Love Rashifal: 1 अक्टूबर का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. लव लाइफ भी अच्छी रहेगी. नौकरी में लाभ मिल सकता है. धन योग के कारण आपको लाभ हो सकता है. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
तुला राशि
आपको ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिल सकता है. इससे तरक्की के योग बन रहे हैं. कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. धन और मान सम्मान बढ़ेगा. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. देवी सिद्धिदात्री की कृपा रहेगी.
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और आपको धन लाभ होगा. बिजनेस में तगड़ी कमाई होगी और साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. आप परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं. वैवाहिक लोगों का जीवन भी अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines