Lucky Woman Traits: पमिस्ट्री यानी हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, महिलाओं की हथेली में मौजूद कुछ खास निशान और रेखाएं उनके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं. उन्हें लक्ष्मी समान सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य प्राप्त होता है. ऐसे संकेत वाली महिलाएं न केवल अपने लिए बल्कि घर-परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं. आइए जानते हैं, हथेली के कौन-से खास संकेत महिलाओं को सौभाग्यशाली और समृद्ध बनाते हैं?
बाएं हाथ की हथेली में तिल
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की बाएं हाथ की हथेली पर तिल साफ दिखाई देता है, वे बेहद लकी होती हैं. मान्यता है कि ऐसी महिला के घर और परिवार में कभी धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होती है. यह देखा गया है कि वे अपने पति के लिए भी सौभाग्य लेकर आती है. कहते हैं, यदि हथेली का यह तिल गहरे लाल या कत्थई रंग का हो तो और भी फलदायी होता है और लक्ष्मी योग का निर्माण करता है.
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: महिलाओं के इन अंगों पर तिल उन्हें देता है राजयोग, जानें सामुद्रिक शास्त्र का रहस्य
हथेली पर मछली का निशान
हथेली पर मछली के निशान को स्त्री हो या पुरुष, ज्योतिष शास्त्र में दोनों के लिए लिए शुभ माना गया है. लेकिन जिन महिलाओं की बाएं हाथ के हथेली पर यह निशान होता है, वे घर की लक्ष्मी होती हैं. पामिस्ट्री के एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसी महिलाएं खुद तो धनवान होती ही हैं और वे जिस परिवार में जाती हैं, उसे भी समृद्धि की ऊंचाइयों पर पहुंचा देती हैं. ये अक्सर नौकरी और व्यापार में तेजी से तरक्की करती हैं.
दोनों निशान एक साथ
आपको बता दें कि किसी-किसी महिला की बायीं हथेली पर ये दोनों निशान पाएं जाते हैं, जो अधिक प्रभावशाली होते हैं. लेकिन हस्तरेखा के विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि ये निशान तब और अधिक प्रभावी होते हैं, जब ये साफ और स्वाभाविक हों.
यह भी पढ़ें: Kundali Reading Tips: पिछले जन्म आप क्या थे? कुंडली बताएगी मनुष्य थे या कोई जानवर, जीव या कीड़ा
मानें ये सलाह
हस्तरेखा शास्त्र की मान्यता है कि दान-पुण्य की आदत इन निशानों की शक्ति को और अधिक बढ़ा देता है. इसलिए ऐसी महिलाओं को किसी भी जरूरतमंद को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Midnight Born People: आधी रात को पैदा होने वालों की शक्तियां अलग होती हैं? जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
16 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
21 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines