Lucky Shani Ratna: भगवान शनिदेव जिसके ऊपर अपनी कृपा बरसाते हैं, धन और शोहरत सहित उसके जीवन में कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती है। शनिदेव कर्मफल और न्याय के देवता हैं, जिनका कुंडली में मजबूत होना जरूरी माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर होते हैं, तो शनि रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। यहां 3 प्रमुख शनि रत्नों के बारे में बताया गया है, जिससे भाग्योदय होता है। आइए जानते हैं, ये 3 शनि रत्न कौन-से हैं और इन्हें धारण करने से क्या लाभ होते हैं?
शनि रत्न पहनने से चमक उठी थी डॉ हरिवंश राय बच्चन की किस्मत
यहां जो घटना बता रहे हैं, वह एक सच्ची घटना है, जो महान साहित्यकार और कवि डॉ हरिवंश राय बच्चन से जुड़ी है। अपनी रचना ‘मधुशाला’ के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध डॉ बच्चन के जीवन से जुड़ी ये बात आप शायद नहीं जानते होंगे कि उनके संघर्ष के दिनों में एक ज्योतिषी ने उन्हें नीलम रत्न पहनने की सलाह दी थी। लेकिन धन की कमी के कारण वे नीलम धारण नहीं कर पाए थे। तब उनके मित्र अमरनाथ झा ने बच्चन जी को उपहार-स्वरुप नीलम भेंट किया था। बता दें, नीलम शनि ग्रह का रत्न है। इस रत्न के प्रभाव से डॉ बच्चन का भाग्य परिवर्तन हो गया। वे न केवल एक महान साहित्यकार बल्कि एक महान कलाकार के पिता भी बने। आइए जानते हैं कि भगवान शनिदेव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए कौन-से 3 रत्न पहनने से लाभ होता है?
नीलम (Blue Sapphire)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नीलम शनि ग्रह का मुख्य रत्न है। जब कुंडली में शनि ग्रह कमजोर या पीड़ित होते हैं, तो उन्हें मजबूत करने के लिए सबसे पहले इसी रत्न को पहनने की सलाह दी जाती है। डॉ हरिवंश राय ने यही रत्न धारण किया था। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, नीलम रत्न धन और समृद्धि पाने के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस रत्न से शनि से संबंधित दोषों जैसे शनि साढ़ेसाती, ढैय्या, काल सर्प योग आदि से भी बचाव होता है।
नीली (Blue Spinel)
नीली या ब्लू स्पिनल, शनि ग्रह का एक लोकप्रिय रत्न है, जो अपनी ज्योतिषीय गुण और सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह नीलम रत्न के मुकाबले सस्ता होता है, इसलिए इसे आम आदमी भी पहन सकते हैं। इसे भी कुंडली में कमजोर शनि या उनकी अशुभ स्थिति को सुधारने के लिए धारण किया जाता है। इससे शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है। आमदनी में वृद्धि, सेविंग्स यानी धन की बचत और आर्थिक स्थिरता प्रदान पाने के लिए इस रत्न को पहनने से काफी लाभ होता है।
ये भी पढ़ें: क्या आपकी भी हथेली पर है तिल? यह शुभ है या अशुभ; क्या पड़ेगा असर, जानें यहां
जमुनिया (Amethyst)
जमुनिया या अमेथिस्ट भी शनि ग्रह का रत्न है। इसे धारण करने से नीलम और नीली रत्न जैसे ही लाभ होते हैं। इस रत्न को धारण करने से न केवल धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है बल्कि यह तनाव, चिंता, डिप्रेशन और नकारात्मक विचारों को भी दूर करने में सहायक होता है।
ये भी पढ़ें: 7 संकेतों को न करें इग्नोर, ये हो सकते हैं खराब राहु के लक्षण, करें 3 वास्तु उपाय, दूर हो जाएगा राहु दोष
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
14 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines