Lucky Mobile Wallpaper: आपके मोबाइल फोन की डिस्प्ले या बैक कवर केवल देखने में सुंदर नहीं बल्कि आपकी जिंदगी को भी बेहतर बना सकती है। न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, अपने मूलांक के अनुसार मोबाइल फोन के लिए सही वॉलपेपर के सेलेक्शन से आपकी डेली लाइफ और लक पर बहुत पॉजिटिव असर पड़ता है। वहीं, गलत वॉलपेपर का चुनाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है, खर्चे बढ़ सकते हैं, हेल्थ पर नेगटिव असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं, मूलांक के अनुसार कौन-सा वॉलपेपर आपके लिए सूटेबल है?
मूलांक के अनुसार लकी वॉलपेपर
मूलांक 1
मूलांक 1 के जातकों को उगते सूरज, अपनी और अपने पापा की फोटो वाली वॉलपेपर को डिस्प्ले पर लगाना चाहिए। गुलाबी या पीले रंग के वॉलपेपर फायदे मंद सिद्ध हो सकते हैं।
मूलांक 2
फुल मून यानी पूर्णिमा का वॉलपेपर, अपनी मां के साथ वाली तस्वीर फोटो मूलांक 2 के जातकों के बढ़िया रहेगा।
मूलांक 3
इन जातकों को कोई मंदिर, तीर्थ स्थान या पुस्तकालय के वॉलपेपर लकी हो सकते हैं। नारंगी या पीले रंग के फूल वाले वॉलपेपर भी लाभकारी है।
मूलांक 4
मूलांक 4 लोगों को हरे-भरे पेड़, हरियाली वाली मैदान या बर्फ के बिना पहाड़ों के दृश्यों वाले वॉलपेपर का चयन करना चाहिए।
मूलांक 5
पत्ते या फूल पर ओस की बूँदें, हरे-भरे जंगल को दर्शाने वाले वॉलपेपर पांच मूलांक वाले लोगों के लिए शुभ विकल्प हैं।
मूलांक 6
लक और लव को बढ़ाने के लिए इन जातकों को अपने पार्टनर और फैमिली फोटो, पैसा या हीरे वाला वॉलपेपर सेलेक्ट करना सही होगा। बैक कवर के लिए ब्लू कलर का वॉलपेपर का उपयोग कर सकते हैं।
मूलांक 7
जीवन में शुभता लाने और तनाव दूर करने के लिए मूलांक 7 वाले लोगों को बर्फ से ढके पहाड़ की चोटी, किसी मंदिर का शीर्ष, एक ध्वज या आपके फैमिली के किसी बुजुर्ग की फोटो वाली वॉलपेपर लगानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं जबरदस्त ‘मेमोरी पावर’ के धनी
मूलांक 8
शारीरिक व्यायाम यानी एक्सरसाइज, जिम, स्पोर्ट्स फोटो, जिनसे प्रेरणा मिलती हो, वैसे वॉलपेपर मूलांक 8 के जातकों के बेहतर विकल्प हैं।
मूलांक 9
मूलांक 9 के जातकों के लिए लाल रंग वाले वॉलपेपर, जैसे गुलाब, माणिक रत्न, लाल होठ, मैपल लीफ आदि भाग्यशाली सिद्ध हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कॉम्पिटीटिव एग्जाम में मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? 5 रत्न बना सकते हैं बिगड़ा काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines