Lucky Items For Home: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को कुछ चीजे बेहद प्रिय हैं। कहते हैं कि इन चीजों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा तो प्राप्त होती है, साथ ही साथ धन का आगमन भी होता है। यही वजह है कि अक्सर ये चीजें अमीर लोगों के घर में देखने को मिल जाती हैं। साथ भी वहां आर्थिक संकट भी नहीं आती है। ऐसे में अगर आप भी अमीर बनने का ख्वाब रखते हैं तो आइए जानते हैं कि घर में किन चीजों को रखना शुभ रहेगा।
पारिजात
पारिजात उन 14 रत्नों में से एक है, जो कि समुद्र मंथन के दौरान निकला था। पारिजात एक प्रकार का पौधा होता है। मान्यता है कि इंद्र देव ने इसके गुणों को देखते हुए स्वर्ग में भी इसे स्थापित किया था। पारिजात का पौधा मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। साथ ही यह एक वरदान के रूप में आज भी पृथ्वी पर मौजूद है। मान्यता है कि इस पौधे को घर में रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: जो लोग नहीं करते पितृ पक्ष में श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान; उन्हें पितर देते हैं ये 5 श्राप!
लघु नारियल
मां लक्ष्मी को लघु नारियल बेहद प्रिय है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता रहता है। ऐसे में अगर आप भी मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो
घर में एक लघु नारियल जरूर रखें।
कुबेर देव की मूर्ति
घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर देव की तस्वीर लगाना भी शुभ है। जो लोग घर में कुबेर देवता की तस्वीर लगाते हैं, उन्हें धन और आरोग्यता का वरदान प्राप्त होता है। भगवान कुबेर की तस्वीर के साथ स्वास्तिक का चिह्न भी जरूर लगाएं। कहते हैं कि जब कुबेर देव प्रसन्न होते हैं तो दरिद्रता भी घर से भाग जाती है।
शंख
शंख, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को प्रिय है। शंख उन 14 रत्नों में से एक है तो कि समुद्र मंथन के दौरान निकले थे। ऐसे में शंख को घर के पूजा स्थान पर रखने से धन की कोई कमी नहीं रहती है। साथ ही घर-परिवार में बरकत बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Saturn Transit 2023: शनि देव मार्गी होकर खोलेंगे इन 3 राशियों की तकदीर, अमीर लोगों में शुमार होंगी ये राशियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines