Lucky Gemstone: अगर जीवन में मेहनत के बावजूद आर्थिक स्थिरता नहीं मिल रही, करियर में बार-बार रुकावटें आ रही हैं या सफलता आपके हाथ से फिसल जाती है, तो रत्न शास्त्र आपकी किस्मत बदल सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सही रत्न धारण करने से ग्रहों की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और भाग्य का साथ मिलने लगता है. लेकिन यह भी ध्यान रखना पड़ता है कि रत्न हमेशा जन्म कुंडली के अनुसार ही पहनें, ताकि इसका सकारात्मक असर बढ़ सके. आइए जानते हैं, किन रत्नों को धारण करने से पैसों की प्रॉब्लम दूर होती है और जॉब और बिजनेस में तेजी से बरकत होती है?
पन्ना (Emerald)
पन्ना बुध ग्रह का मूल रत्न है. यह बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है. मीडिया, बैंकिंग, एजुकेशन, मार्केटिंग या किसी भी कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए पन्ना बेहद शुभ माना जाता है. बुधवार के दिन, सोने या चांदी की अंगूठी में इसे पहनना सबसे अच्छा रहता है. इससे न केवल करियर में उन्नति होती है बल्कि बिजनेस में भी स्थिरता आती है.
ये भी पढ़ें: Lucky Gemstone: यह रत्न पहनते ही ‘चाणक्य’ जैसा चलता है दिमाग; बिजनेस, करियर और पढ़ाई में मिलती है सफलता
टाइगर आई (Tiger’s Eye)
टाइगर आई पीले और काले रंग की धारियों वाला आकर्षक रत्न है. यह साहस, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करता है. अगर आपको अपने जीवन में लगातार आर्थिक संघर्ष झेलना पड़ रहा है या काम में आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है, तो टाइगर आई पहनना फायदेमंद रहेगा. यह रत्न आपको नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है और धन के नए स्रोत खोलता है.
ग्रीन जेड (Green Jade)
ग्रीन जेड को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. यह मानसिक शांति, फोकस और आत्मबल बढ़ाने में मदद करता है. छात्रों और नई नौकरी शुरू करने वालों के लिए यह रत्न बेहद शुभ होता है. यह रत्न मेहनत का फल जल्दी दिलाता है और करियर में ग्रोथ के नए अवसर लाता है. साथ ही, यह रिश्तों में सामंजस्य भी बढ़ाता है.
नीलम (Blue Sapphire)
नीलम शनि ग्रह का रत्न है, जो मेहनती और अनुशासित लोगों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है. लेकिन इसे धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह अवश्य लें, क्योंकि हर व्यक्ति को नीलम सूट नहीं करता. अगर यह रत्न आपको अनुकूल बैठता है, तो जीवन में तेज़ी से प्रगति होती है, आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं और आत्मबल में वृद्धि होती है.
सही रत्न से बदलता है भाग्य
आपको बता दें कि रत्न केवल आभूषण नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत हैं. इन्हें धारण करते समय शुद्धता, विधि और सही ग्रह स्थिति का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है. सही रत्न न केवल आपके करियर में चमक लाता है, बल्कि जीवन में सुख, सफलता और समृद्धि का मार्ग भी खोल देता है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 प्रकार के लोगों से हमेशा रहें सावधान, इंसान की जड़ों को कर देते हैं खोखला
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
10 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines