Lucky Gemstone: लोगों को कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी इसका फल नहीं मिलता है. यह कुंडली में ग्रह दोष और अशुभ प्रभाव के कारण हो सकता है. आप आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान हैं तो रत्न शास्त्र के अनुसार, खास रत्न को धारण कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं. रत्न शास्त्र में धनलाभ और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए खास रत्न जेड स्टोन के बारे में बताया गया है. इस जेड स्टोन को ड्रीम स्टोन भी कहते हैं.
सुख-समृद्धि के लिए जेड स्टोन
जेड स्टोन एक ऐसा रत्न है जो गुड लक और पैसों को आकर्षित करता है. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यह व्यक्ति के सभी सपनों को पूरा करता है. इसे ड्रीम स्टोन भी कहते हैं. ज्योषित के अनुसार, इस रत्न को धारण करने से इंसान तेजी से तरक्की करता है. जीवन में सफलता हासिल करता है. धन-धान्य की प्राप्ति होती है और खुशियों से जीवन भर जाता है. चलिए इस रत्न को धारण करने के नियमों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए माउंटेन मैन देंगे सेवाएं, इस दिन से खुलेंगे धाम के कपाट
जेड स्टोन धारण करने के फायदे
- जेड स्टोन धारण करना मन और स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. इसे धारण करने से मानसिक शांति मिलती है. यह सेहत को अच्छा करता है.
- जेड स्टोन पहनने से धन आगमन के नए रास्ते खुल जाते हैं. व्यापार में लाभ होता है. इसे धारण करने से अटके हुपए पैसे वापस मिलते हैं.
- इस रत्न को धारण करने से आसपास की नकारात्मकता खत्म हो जाती है. यह नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा को खींचता है.
ये भी पढ़ें – Akshaya Tritiya 2026 Date: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? पंचांग से जानिए सटीक तारीख और महत्व
कैसे करें धारण?
आप जेड स्टोन को अंगूठी, ब्रेसलेट या पेंडेंट के रूप में धारण कर सकते हैं. जेड स्टोन को चांदी या सोने में जड़वाकर धारण करना अच्छा माना जाता है. आप इसे पहन नहीं सकते हैं तो तिजोरी, कैश बॉक्स या ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं. जेड स्टोन को बुधवार के दिन धारण करना चाहिए. इसे धारण करने से पहले कच्चे दूध या गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें. मिथुन और कन्या राशि वालों के लिए यह बहुत ही अच्छा होता है. आप इसे धारण करने से पहले अनुभवी ज्योतिषाचार्य से परामर्श जरूर लें.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines