Lucky Gemstone: बेरिल खनिज परिवार का रत्न पन्ना, गहरे हरे रंग का कीमती रत्न, सिर्फ सुंदर दिखने के लिए नहीं बल्कि इसके अद्भुत लाभों के लिए भी प्रसिद्ध है. यह रत्न बुध ग्रह का माना जाता है, जो बुद्धि, संवाद और निर्णय क्षमता को नियंत्रित करता है. पन्ना न केवल बौद्धिक क्षमता बढ़ाता है, बल्कि कारोबार और व्यापार में भी सफलता दिलाने में मदद करता है. इस रत्न में चिकित्सकीय गुण भी होते हैं, इसे धारण करने से स्वास्थ्य, विशेषकर आंखें और त्वचा, में सुधार आता है. जानिए, किन राशियों के लिए बेहद फलदायी है पन्ना और इसे धारण करने से क्या-क्या लाभ होते हैं?
किन राशियों के लिए है फायदेमंद?
मिथुन: बुध का स्वामी होने के कारण मिथुन राशि के लिए पन्ना अत्यंत लाभकारी है. यह उनकी सोच, निर्णय लेने की शक्ति और संवाद कौशल में सुधार करता है.
कन्या: करियर, आर्थिक समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए पन्ना कन्या राशि के लिए शुभ माना जाता है. यह भी बुध ग्रह की राशि है।
वृषभ: इस राशि के लिए यह रत्न धारण करने पर जातकों के धन और संपत्ति में वृद्धि करता है.
तुला, मकर और कुंभ: इन राशियों के लिए भी पन्ना व्यापार और पेशेवर सफलता में मदद कर सकता है, खासकर जब बुध ग्रह की स्थिति मजबूत हो, लेकिन बिना ज्योतिष के सलाह के नहीं धारण करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: सोते हुए इन 3 लोगों को जगाना दे सकता है भारी नुकसान, जानें कारण
पन्ना पहनने के फायदे
मानसिक एकाग्रता और बुद्धि: पन्ना पहनने से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है.
संवाद और व्यक्तित्व में निखार: वाणी में स्पष्टता आती है और सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं.
व्यापार और धन लाभ: कारोबार और निवेश में सफलता के संकेत मिलते हैं.
स्वास्थ्य लाभ: आंखों की रोशनी बेहतर होती है और त्वचा संबंधी समस्याओं में सुधार आता है.
रचनात्मकता और शिक्षा: विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए यह रत्न प्रेरणा और नए विचार लाता है.
पन्ना पहनने का सही तरीका
दिन और समय: पन्ना पहनने के लिए बुधवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है. सुबह 5 से 7 बजे के बीच पहनना सबसे अधिक लाभकारी है.
धातु और उंगली: पन्ना को सोने या चांदी की अंगूठी में दाईं हाथ की कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली में पहनें. ध्यान रखें कि अंगूठी का पिछला हिस्सा त्वचा को छूना चाहिए.
शुद्धिकरण: अंगूठी को गंगाजल, कच्चे दूध, शहद और तुलसी के मिश्रण में 10-15 मिनट के लिए रखें. बाद में साफ़ पानी या गंगाजल से धो लें और फिर धारण करें.
रखें ये सावधानियां
हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है. इसलिए पन्ना पहनने से पहले किसी ज्योतिषी की सलाह लेना जरूरी है. विशेषकर मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातक बिना सलाह के इसे न पहनें. वास्तव में, पन्ना सिर्फ एक रत्न नहीं, बल्कि बुद्धि, स्वास्थ्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है. सही समय और विधि से इसे पहनना जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.
यह भी पढ़ें: Valentine Day Story: सेंट वेलेंटाइन कौन थे, उनकी मृत्यु-दिवस पर क्यों मनाया जाता है ‘लव डे’; जाने कहानी विस्तार से…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
7 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines