हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अपनी राशि के रंग के अनुसार खरीदें फ्रिज, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Lucky Fridge Colours: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर राशि के स्वामी ग्रह के अपने-अपने रंग निश्चित हैं। राशि स्वामियों के रंग से जुड़ी वस्तुएं लेने से ग्रह के साथ धन की देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं। आइए जानते है, आपकी राशि के रंग के अनुसार किस रंग के फ्रिज लेने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि हो सकती है?

विज्ञापन

Lucky Fridge Colours: लोगों की इनकम में बढ़ोतरी होने से अब रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज केवल शहरों की चीज नहीं रह गई है। कस्बों और गांवों के घरों में भी फ्रिज अपनी पैठ बना चुका है। यदि आप नई फ्रिज खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ पल ठहरकर इस खबर को जरूर पढ़ लें। यदि आपको अपनी राशि पता है, तो कोशिश करें कि आपको जरूरत के मुताबिक अपनी राशि के रंग के अनुसार खूबसूरत फ्रिज मिल जाए। ज्योतिष मान्यता है कि राशि के रंग अनुसार वस्तुएं आपकी कुंडली की ग्रह को मजबूत बनाती हैं। साथ ही, मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न भी रहती हैं और घर में हमेशा बरकत होती है।

राशि के अनुसार खरीदें इन रंगों के फ्रिज

मेष (Aries): आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, इसलिए घर में बरकत के लिए आपको लाल, गहरा नारंगी लाल, मैरून आदि रंग के फ्रिज लेने चाहिए।

वृषभ (Taurus): वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है, जिनका स्वामित्व सफेद, ऑफ व्हाईट, हल्के गुलाबी रंग पर है। आपको इसी रंग के फ्रिज खरीदने की तरजीह देनी चाहिए।

विज्ञापन

मिथुन (Gemini): मिथुन बुध ग्रह की राशि है। आपको हरे या इसी रंग के विभिन्न शेड्स की कोई फ्रिज लेनी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer): आपकी राशि का स्वामित्व चंद्रमा को प्राप्त है। आपके लिए सफेद, लाइट क्रीम कलर, रुपहले (चांदी के जैसा रंग) आदि रंग के फ्रिज बेहद लकी हो सकते हैं।

विज्ञापन

सिंह (Leo): आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं। इन्हें प्रसन्न रखने के लिए सुनहरे, नारंगी या गहरे पीले रंग के फ्रिज बेस्ट साबित होंगे।

कन्या (Virgo): कन्या राशि बुध की मूल त्रिकोण राशि है। यदि आप इस राशि के व्यक्ति हैं, तो आपको हरा या हरा मिश्रित नीले रंग की रेफ्रिजरेटर लेने से विशेष लाभ हो सकता है।

विज्ञापन

तुला (Libra): श्वेत यानी सफेद, हल्का पीला या गुलाबी रंग के फ्रिज आपके लिए लकी सिद्ध हो सकते हैं, क्योंकि तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं।

वृश्चिक (Scorpio): मेष की तरह आपकी राशि के भी स्वामी मंगल ग्रह हैं। आपके लिए भी लाल, मैरून, मेहंदी लाल रंग के फ्रिज अधिक उपयुक्त हो सकते हैं।

विज्ञापन

धनु (Sagittarius): आप बृहस्पति की राशि के जातक हैं। इनको केसरिया और शुद्ध पीले रंग का स्वामित्व प्राप्त है। इसलिए समृद्धि में वृद्धि के लिए आपको इसी रंग के फ्रिज लेने पर विचार करना चाहिए।

मकर (Capricorn): मकर शनि की राशि है। शनिदेव को काला, गहरा नीला या डीप भूरा अधिक प्रिय है। इस रंग के फ्रिज आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

कुंभ (Aquarius): मकर की तरह कुंभ शनि की राशि है। यदि आप इस राशि के जातक हैं, तो आपके लिए भी नीला, काला, डार्क टैन आदि रंग के रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज शुभ सिद्ध हो सकते हैं।

मीन (Pisces): यदि आप मीन राशि के व्यक्ति हैं, तो आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह बृहस्पति हैं। आपके लिए शुभ लिए नारंगी, गहरा पीला और सुनहरा है। आपको इसी रंग के फ्रिज को लेने की प्राथमिकता देनी चाहिए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन ग्रहों के कारण आप चूक सकते हैं विदेश जाने का मौका, करें ये उपाय

ये भी पढ़ें: ओवरथिंकिंग और तनाव रोकने में मददगार 7 बेस्ट रत्न, इन्हें पहनते ही होता है लाभ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola