---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lucky Cow Statue: घर की इस दिशा में रखें गाय की मूर्ति, जमकर बरसेगा पैसा

Lucky Cow Statue: सनातन धर्म में गौ-माता को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पौराणिक काल से ही गाय को पूजनीय माना जाता है। इसके साथ ही आयुर्वेद में गाय के दूध, घी, गोबर और गो-अर्क की मदद के कई प्रकार की बीमारियों के दवा तैयार की जाती है। इस दवाओं का इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचारों में […]

---विज्ञापन---

Lucky Cow Statue: सनातन धर्म में गौ-माता को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पौराणिक काल से ही गाय को पूजनीय माना जाता है। इसके साथ ही आयुर्वेद में गाय के दूध, घी, गोबर और गो-अर्क की मदद के कई प्रकार की बीमारियों के दवा तैयार की जाती है। इस दवाओं का इस्तेमाल आयुर्वेदिक उपचारों में किया जाता है। वास्तु शास्त्र में भी गाय को अहम स्थान दिया गया है। वास्तु के मुताबिक गाय की मूर्ति को घर में सही दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में गाय की मूर्ति को रखना शुभ है।

कामधेनु गाय की प्रतिमा कहां लगाएं?

वास्तु शास्त्र के नियम के मुताबिक, घर के पूरब या दक्षिण-पूर्व दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही साथ यह इस मूर्ति को रखने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। ऐसे में अगर आप भी आर्थिक परेशानियों से गुजर रहे हैं तो वास्तु का यह उपाय मददगार साबित हो सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pitra Dosh Nivaran: पितृ दोष की वजह से करियर में आती हैं ये समस्याएं, पितृ पक्ष में जरूर कर लें ये उपाय

नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए

वास्तु शास्त्र में बछड़े को दूध पिलाने वाली गाय की मूर्ति को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। दरअसल सकारात्मक ऊर्जा के आदान-प्रदान में गाय की मूर्ति शुभ साबित होती है। यही वजह है कि अधिकांश लोग अपने घर में गाय की मूर्ति रखते हैं।

---विज्ञापन---

दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए

दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए गाय की प्रतिमा को बेडरूम में रखना शुभ होता है। बेडरूम में पूर्व दिशा की ओर गाय की प्रतिमा को स्थापित करने से वैवाहिक जीवन में आपसी प्यार बढ़ता है। जिसके वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

मानसिक विकार को दूर करने के लिए

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कामधेनु गाय की प्रतिमा भी व्यक्ति के आलस्य, निराशा और स्वार्थ के विचारों को दूर करके सकारात्मकता की ओर ले जाने में मदद करती है। ऐसे में आप चाहें तो घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा लगा सकते हैं।

---विज्ञापन---

धन लाभ के लिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मानसिक परेशानी, आर्थिक परेशानी और शारीरिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए भी कामधेनु गाय की प्रतिमा शुभ साबित होती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका घर-परिवार हमेशा खुशहाली से भरा रहे और आर्थिक तंगी से निताज मिल जाए तो घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें: Tulsi Remedy: तुलसी में इस 1 चीज को डालने से चमकेगा भाग्य, हमेशा के लिए घर छोड़ देगी गरीबी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 08, 2023 02:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola