Lucky Colours: ज्योतिष शास्त्र में रंगों को ऊर्जा का स्रोत माना गया है। रंगों के अपने अनूठे अर्थ होते हैं। इस शास्त्र में विचारों को भावनाओं को प्रभावित करने में रंग के महत्व को स्वीकार किया गया है। आइए जानते हैं, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार वे 7 भाग्यशाली रंग, जो किसी व्यक्ति के भाग्योदय का कारण बन सकते हैं और धन-वैभव, सफलता और प्रसिद्धि दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
जीवन और ज्योतिष के 7 शुभ रंग
नीला रंग
ज्योतिष के अनुसार, नीले रंग का संबंध चंद्रमा से है। यह रंग मन को शांत करने के लिए बेहतरीन माना गया है। यह विचारों की शक्ति को बढ़ाता है और चिंतन-मनन में सहायक होता है। मान्यता है कि सोमवार को इस रंग के वस्त्र, आभूषण आदि पहनने से जीवन चंद्रमा का शांतिदायक प्रभाव बढ़ जाता है, जो सफलता दिलाने में मददगार होता है।
लाल रंग
ज्योतिष में लाल रंग को उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला माना गया है। यह इच्छाशक्ति में दृढ़ता में बढ़ोतरी के साथ बाधाओं को दूर रखने में सहायक सिद्ध होता है। ज्योतिष में इस रंग का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह को प्राप्त है। मंगल ग्रह के प्रताप से जमीन-जायदाद और वाहन सुख जल्दी प्राप्त होता है।
हरा रंग
रिश्तों में सद्भाव और विचारों में स्पष्टता के लिए हरे रंग के प्रभाव को ज्योतिष में काफी महत्व दिया गया है। इस रंग पर बुध ग्रह का आधिपत्य माना गया है। इस रंग को धारण करने वाणिज्य और व्यापार में सफलता मिलती है, धन की आमद बढ़ती है।
बैंगनी रंग
ज्योतिष के मुताबिक बैंगनी रंग बृहस्पति से संबंधित है। धन और समृद्धि पाने के लिए बैंगनी रंग की ऊर्जा को काफी मददगार माना गया है। कहते हैं, इस रंग के प्रभाव से व्यक्ति शाही जीवन जीता है।
गुलाबी रंग
धन, ऐश्वर्य, प्रेमऔर सौंदर्य के लिए शुक्र ग्रह को जिम्मेदार माना जाता है और गुलाबी पर इनका आधिपत्य माना गया है। इस रंग को धारण करने शुक्र की ऊर्जा जीवन में सफलता और समृद्धि में अप्रत्याशित बढ़ोतरी होती है।
काला और भूरा रंग
ये दोनों रंग शनिवार शनि के प्रभाव वाले रंग हैं। इस रंग की ऊर्जा व्यक्ति को उद्यमी और मेहनती बनाती है, जिससे काम में सफलता की गति तेज हो जाती है। साथ ही, ये रंग व्यक्ति को जमीन से जोड़े रखता है।
सफेद और सुनहरा रंग
ये दोनों रंग ऊर्जा और आशावाद के प्रतीक माने गए हैं। इन पर सूर्य का आधिपत्य है। इन रंगों को धारण करने से सम्मान और अधिकार में वृद्धि होती है। सुनहरा रंग प्रसिद्धि और समृद्धि अर्जित करने में सहायक माना गया है।
ये भी पढ़ें: शनि को मजबूत करने के 7 वास्तु टिप्स; जानें कुंडली में शनि के ‘बली’ होने से क्या होता है?
ये भी पढ़ें: Shadi ke Upay: विवाह में देरी, तय रिश्ते टूटने जैसी शादी की अड़चनें दूर करने के 4 उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines