नया साल आते ही हम नई योजनाएं और लक्ष्य तय करते हैं। इनमें से कई लोगों के लिए नई कार खरीदना एक बड़ा सपना हो सकता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपकी कार की नंबर प्लेट आपकी जिंदगी को प्रभावित कर सकती है? अंक ज्योतिष के अनुसार, हर अंक में एक खास एनर्जी होती है, जो आपके जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित कर सकती है। भोपाल के प्रसिद्ध ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कौन से नंबर शुभ होते हैं, कौन से अशुभ और कौन से न्यूट्रल रहते हैं।
शुभ नंबर
अंक ज्योतिष में कुछ अंक आपकी एनर्जी के साथ बेहतर तालमेल बैठाते हैं और इन्हें ‘फ्रेंडली नंबर’ कहते हैं। ये नंबर आपके जीवन में खुशी, शांति और सफलता लाते हैं। उदाहरण के लिए, 1, 3 और 5 को शुभ अंक माना जाता है। अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट पर ये अंक हों, तो ये आपकी तरक्की और सफलता में मदद कर सकते हैं।
अशुभ नंबर
दूसरी ओर कुछ अंक आपकी एनर्जी से मेल नहीं खाते और इन्हें ‘एनिमी नंबर’ कहा जाता है। ऐसे नंबर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। 4, 6 और 8 को इस श्रेणी में रखा गया है। अगर आपकी नंबर प्लेट पर ये अंक हों, तो यह आपके लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है और सफलता प्राप्त करने में मुश्किलें ला सकता है।
न्यूट्रल नंबर
कुछ अंक ऐसे होते हैं, जो न तो ज्यादा लाभकारी होते हैं और न ही नुकसानदायक। इन्हें ‘न्यूट्रल नंबर’ कहा जाता है। 2, 7 और 9 को इस श्रेणी में रखा गया है। ये अंक आपकी नंबर प्लेट पर होने से न तो कोई बड़ा लाभ होगा और न ही कोई बड़ा नुकसान। अपनी नई कार के लिए नंबर प्लेट का चयन करते समय अपने ‘डेस्टिनी नंबर’ का पता लगाना फायदेमंद हो सकता है।
डेस्टिनी नंबर कैसे निकालें?
अपनी जन्म तिथि से डेस्टिनी नंबर निकालना बेहद आसान है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी जन्म तिथि 30/07/1989 है, तो इन अंकों को जोड़ें:
3 + 0 + 0 + 7 + 1 + 9 + 8 + 9 = 37
3 + 7 = 10
1 + 0 = 1
अगर आपकी डेस्टिनी नंबर 1 है, तो आपके लिए 1, 2, 3, 5, 6 और 9 शुभ अंक माने जाते हैं। अगर आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट में इन अंकों का मेल हो, तो यह आपके जीवन में खुशियां और अच्छा भाग्य ला सकता है। इसलिए जब भी गाड़ी खरीदें, अपनी नंबर प्लेट पर ध्यान दें और अंक ज्योतिष के हिसाब से सही नंबर चुनें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines