---विज्ञापन---

ज्योतिष

Love Rashifal: स्कंद षष्ठी पर कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

Love Rashifal 9 September 2024: देशभर में आज स्कंद षष्ठी का पर्व  मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से साधक को विशेष फल की प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं आज का दिन किन-किन राशियों के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा और किन्हें पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।

Love Rashifal 9 September 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर माह शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। इस खास दिन देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान कार्तिकेय की आराधना की जाती है। साल 2024 में सितंबर माह में 9 तारीख को स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यदि कोई साधक सच्चे मन से भगवान कार्तिकेय की पूजा करता है, तो उसके प्रेम जीवन में सदा खुशियां बरकरार रहती हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि स्कंद षष्ठी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 9 सितंबर 2024 का लव राशिफल।

मेष राशि

स्कंद षष्ठी का पर्व  शादीशुदा लोगों के लिए सामान्य रहेगा। लेकिन रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सूर्य- बुध की युति से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, धन हानि के बने प्रबल योग!

वृषभ राशि

जीवनसाथी के गलत व्यवहार के कारण वृषभ राशि के लोगों को घरवालों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में रोमांस चरम सीमा पर रहेगा।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 5

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर की बुराई किसी अन्य व्यक्ति से न करें। अन्यथा इस बात को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। प्यार के मामले में शादीशुदा कपल का दिन मिश्रित रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

स्कंद षष्ठी के दिन शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जा रहे हैं, तो आपका प्लान कैंसिल हो सकता है। इस वजह से पूरे दिन आपका मूड कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, प्यार के मामले में उनका दिन भी अनुकूल नहीं रहने वाला है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

---विज्ञापन---

सिंह राशि

भगवान कार्तिकेय के आशीर्वाद से सिंगल लोगों को योग्य वर मिल सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन उनके पक्ष में नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर पूरे दिन आपका मन विचलित रह सकता है।

शुभ रंग- पिंक

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 2

कन्या राशि

जिन लोगों को लंबे समय से एक योग्य साथी की तलाश थी, स्कंद षष्ठी के दिन उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ शाम में अच्छा समय बिता सकते हैं।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

---विज्ञापन---

तुला राशि

शादीशुदा लोगों के प्रेम संबंध में चल रही परेशानियों से तुला राशि के लोगों को स्कंद षष्ठी के दिन छुटकारा मिल सकता है। भगवान कार्तिकेय के आशीर्वाद से अविवाहित लोगों को योग्य वर मिल सकता है।

शुभ रंग- नीला

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

स्कंद षष्ठी के शुभ दिन शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका पार्टनर उन्हें डिनर डेट के दौरान प्रपोज कर सकता है।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 3

धनु राशि

स्कंद षष्ठी पर्व के शुभ दिन शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। वहीं जिन लोगों को एक योग्य वर की तलाश है, उनकी खोज आज पूरी हो सकती है।

शुभ रंग- वाइट

शुभ अंक- 7

मकर राशि

भगवान कार्तिकेय के आशीर्वाद से रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में चल रही परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें पार्टनर के साथ काफी समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे पुराने मतभेद खत्म होंगे।

शुभ रंग- ब्लू

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि पार्टनर के साथ डेट पर जा रहे हैं, तो वहां पर आपका पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें उनका पार्टनर कोई बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकता है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

मीन राशि

सिंगल लोगों को भगवान कार्तिकेय के विशेष आशीर्वाद से योग्य वर मिल सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है या हाल ही में जिन लोग का रिश्ता पक्का हुआ है, उन्हें पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- Gochar 2024: सूर्य की शनि पर शुभ दृष्टि से 3 राशियों के धन में होगी वृद्धि! बढ़ेगा मान-सम्मान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 08, 2024 03:58 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola