हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: वृद्धि योग के प्रभाव से किन राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार और किनका टूटेगा रिश्ता? जानें प्रेम राशिफल

अप्रैल माह के 9वें दिन वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों को उनका सच्चा प्यार मिल जाएगा, तो कई जातकों के रिश्ते में तनाव भी उत्पन्न होगा। चलिए जानते हैं 9 अप्रैल 2025, दिन बुधवार का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 9 अप्रैल 2025

अप्रैल का हर एक दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि प्रत्येक दिन कोई न कोई योग बन रहा है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 9 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। साथ ही शाम 06 बजकर 25 मिनट पर वृद्धि योग बन रहा है। हालांकि इस दिन किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि वृद्धि योग के प्रभाव के कारण आपकी लव लाइफ में टेंशन बढ़ेगी या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 9 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि

क्रश से अपने दिल की बात कहने के लिए ये समय शुभ है। तुरंत सकारात्मक जवाब मिल सकता है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनका साथी उनके साथ समय बिताने का प्रयास करेगा। यदि आप उनकी भावनाओं और प्रयास की सराहना नहीं करेंगे, तो आपका रिश्ता वक्त के साथ मजबूत नहीं होगा।

शुभ रंग- नीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 22

वृषभ राशि

आने वाले समय में आपके प्रेम जीवन में खूबसूरत परिवर्तन आएंगे। सोलमेट संग नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों को वृद्धि योग के शुभ प्रभाव से सोशल मीडिया के जरिए उनका सोलमेट मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 10

विज्ञापन

मिथुन राशि

हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उनका पुराना रिश्ता फिर से जीवित हो सकता है। उम्मीद है कि इस बार आपका दिल नहीं टूटेगा। वृद्धि योग के अशुभ प्रभाव के कारण कपल को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण पछताना भी पड़ सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा न करें और उनसे ज्यादा से ज्यादा बात करने का प्रयास करें। इससे आप दोनों का प्यार गहरा होगा और मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ पर वृद्धि योग का कुछ खास शुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। ज्यादातर समय घरवालों के साथ व्यतीत करेंगे, तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

बुधवार का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए वरदान बनकर आएगा। आप अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ाएंगे, जिससे आपको संतुष्टि मिलेगी। सिंगल लोगों के जीवन पर वृद्धि योग का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण उनकी सेहत में सुधार होगा।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

कन्या राशि

आपके रोमांटिक जीवन में अनगिनत खूबसूरत पल आएंगे, जिन्हें जीने का प्रयास करें। कुछ समय के लिए पुरानी बातों को भूल जाएं और नए पलों का आनंद लें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 15

तुला राशि

बुधवार को कई रोमांटिक पल आपके जीवन में आएंगे, जिससे संबंधों में सुधार होगा। जिन जातकों की अभी तक शादी नहीं हुई है और जो लोग रिलेशन में नहीं हैं, उनके लिए ये दिन हितकारी नहीं रहेगा। दिनभर कमजोरी रहेगी, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

आपके रिश्ते में परेशानियां बनी रहेंगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। इस समय यात्रा करना भी सही नहीं रहेगा। सिंगल लोगों को वृद्धि योग के प्रभाव से प्यार में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 11

धनु राशि

प्रेम जीवन में एक के बाद एक कई घटनाएं घटेंगी, जिसके कारण आपकी मानसिक शांति भंग होगी। इस समय पुरानी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। नहीं तो आप परेशान ही रहेंगे।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 17

मकर राशि

आने वाला समय आपके प्रेम जीवन के हित में रहेगा। जीवनसाथी संग चल रही अनबन खत्म होगी, जिसके बाद आप उनके साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। सिंगल लोगों को प्यार में धोखा मिल सकता है। इसलिए किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 16

कुंभ राशि

जीवनसाथी संग समय बिताएं और उन पलों को खास बनाने का प्रयास करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो ये सही समय है उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने का।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 06

मीन राशि

सामने से प्रेम प्रस्ताव पाने के लिए खुद को तैयार रखें। जल्द आपकी कोई दोस्त आपको प्रपोज कर सकती है। जो लोग शादीशुदा हैं, वो अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें। नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola