चंद्र को शास्त्रों में मन, माता, मनोबल और सुख आदि के स्वामी का स्थान दिया गया है। जब भी चंद्र की चाल में बदलाव होता है, तो उसका 12 राशियों की लव लाइफ पर प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 8 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही शूल योग और गण्ड योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मंगलवार को 8 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 7 बजकर 54 मिनट पर चंद्र देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि चंद्र का ये गोचर आपकी लव लाइफ में खुशियां लेकर आएगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 8 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।
मेष राशि
प्रेम जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी और रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा घरवालों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, वो किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अन्यथा दिल दुख सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 10
वृषभ राशि
यदि कहीं रिश्ते की बात चल रही है, तो जल्द आपके पिता रिश्ता तय कर सकते हैं। विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद जातक सोलमेट के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
दिनभर मन में बेचैनी रहेगी। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो उस बारे में अपने प्रेमी से बात करें। उम्मीद है कि वो आपको अच्छा सॉल्यूशन देंगे। सिंगल लोगों को कमजोरी की समस्या रहेगी। इसके अलावा शाम बाद घरवालों से लड़ाई भी हो सकती है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 22
कर्क राशि
जो लोग किसी से प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं, उनके घरवाले उनकी शादी के लिए इस समय नहीं मानेंगे। इस कारण तनाव रहेगा। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी गलत कदम न उठाएं। कपल का आधे से ज्यादा समय घर व ऑफिस के काम में व्यतीत होगा, जिसके कारण रात में थकान होगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
सिंह राशि
जीवनसाथी का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। इस समय अपने साथी को स्पेस दें और उनकी भावनाओं को समझें। अन्यथा इन छोटी-छोटी बातों के कारण आपका रिश्ता टूट सकता है। सिंगल लोगों के घर में क्लेश का वातावरण रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 9
कन्या राशि
यदि आपके साथी का व्यवहार चंचल है, जिससे आपको कभी-कभी परेशानी होती है तो इस बारे में किसी अन्य व्यक्ति को बताने की जगह प्रेमी से बात करें। अन्यथा ये बात आगे चलकर आपके रिश्ते को खराब भी कर सकती है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 12
तुला राशि
मंगलवार को सिंगल और विवाहित दोनों जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। घरवालों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर झगड़े हो सकते हैं। इसके अलावा माता की सेहत खराब होने की भी संभावना है।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 13
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: चंद्र की राशि कर्क में मंगल ने किया गोचर, अब इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय!
वृश्चिक राशि
यदि आप अपने साथी से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस बारे में एक बार फिर विचार कर लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले के कारण भविष्य में पछताना पड़ सकता है। सिंगल लोगों का दिन घरवालों के साथ व्यतीत होगा।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 20
धनु राशि
कपल के लिए ये दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों को मंगलवार को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 12
मकर राशि
रिश्तों में स्थिरता आएगी। जीवनसाथी के साथ आनंदमय वक्त बिताएंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सिंगल लोगों को इस समय प्यार में सफलता नहीं मिलेगी। इसलिए किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
किसी करीबी दोस्त के कारण कपल के रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी। इस समय यदि आपने शांति से परिस्थिति को नहीं संभाला, तो जल्द आपका ब्रेकअप हो सकता है। शादीशुदा जातक बच्चों के साथ व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण साथी संग बातचीत करने का मौका नहीं मिलेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 02
मीन राशि
रिश्ते में चल रही परेशानियां पहले से और ज्यादा बढ़ जाएंगी, जिसके कारण घर में तनाव का माहौल रहेगा। इसके अलावा घर के किसी सदस्य की तबीयत भी खराब हो सकती है। सिंगल लोगों का दिन दोस्तों के साथ व्यतीत होगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 12
ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
58 mins agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines