Love Rashifal: शुक्र की विशेष कृपा से 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें आज का लव राशिफल

Love Rashifal 6 October 2024: आज का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा और इस दिन को आप कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 6 अक्टूबर 2024 का लव राशिफल। इसी के साथ आपको आज के दिन का अपना शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा।

Love Rashifal 6 October 2024

लव राशिफल 6 अक्टूबर 2024

Love Rashifal 6 October 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति को देखकर प्रेम जीवन से जुड़े कई राज पता किए जा सकते हैं। यहां तक कि इस बात की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है कि रोजाना का दिन प्यार के मामले में हर एक राशि के जातक का कैसा व्यतीत होगा। चलिए वैदिक पंचांग की मदद से जानते हैं आज 6 अक्टूबर 2024, दिन रविवार को अश्विन की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन 12 में से किन 3 राशियों के जातकों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान रहेंगे। आज का लव राशिफल के साथ-साथ हर एक राशि के जातक को राशि अनुसार अपना शुभ अंक और रंग के बारे में भी जानने को मिलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण वो पार्टनर के साथ शॉपिंग पर नहीं जाएंगे। ऐसे में साथी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। प्यार के मामले में रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन बीते दिनों के मुकाबले कुछ खास अच्छा व्यतीत होता नहीं दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

वृषभ राशि

शादीशुदा जातकों का मन विचलित रहेगा। इसके अलावा दोपहर बाद साथी से लड़ाई भी हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन बीते दिनों के मुकाबले ज्यादा तनावपूर्ण रहने वाला है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनकी पार्टनर संग चल रही तकरार खत्म होगी। आपका पार्टनर आपको कहीं बाहर ले जाकर मनचाहा उपहार दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन प्यार के मामले में बीते दिनों के मुकाबले ठीक-ठाक रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

कर्क राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के बीच चल रहा मनमुटाव कम होने की जगह बढ़ सकता है। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर कपल के बीच बड़ा झगड़ा होने की संभावना है। शुक्र देव की विशेष कृपा के कारण शादीशुदा जातकों का दिन प्यार के लिहाज से ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर उन्हें गिफ्ट दे सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच पैदा हुई गलतफहमी कम होगी। शादीशुदा कपल का मन विचलित रहेगा। इसके अलावा घरवालों के बीच लड़ाई होने की संभावना भी बन रही है।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

कन्या राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों की पार्टनर से खटपट हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन बेचैन रहेगा। इसके अलावा घरवालों से लड़ाई होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

तुला राशि

पार्टनर से मनचाहा गिफ्ट मिलने के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का आज का दिन यादगार बनेगा। इसके अलावा घरवालों के बीच चल रहा तनाव भी कम होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों की पार्टनर से खटपट हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन थोड़ा परेशान रहेगा। इसके अलावा कपल के बीच दिन प्रतिदिन दूरियां बढ़ने की भी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

धनु राशि

प्यार के मामले में शादीशुदा जातकों का दिन बीते कुछ दिनों के मुकाबले अनुकूल रहने वाला है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को भी पार्टनर से मिलकर अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके अलावा मन में चल रहे गलत विचारों पर भी विराम लगेगा।

शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मकर राशि

शादीशुदा जातक खुद को आज माता-पिता और पार्टनर के बीच फसते हुए पाएंगे। यदि आपने जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लिया, तो आपके कारण आपके माता-पिता और जीवनसाथी दोनों का दिल दुख सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग अत्यधिक तनाव का अनुभव करेंगे, जिसके कारण पार्टनर से अनबन होने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कुंभ राशि

बीते कुछ दिनों से यदि शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच खटपट हो रही है, तो आज कुंभ राशि के जातकों का पार्टनर उनसे अलग होने का फैसला ले सकता है, जिसके कारण इस राशि के जातकों का मन बेचैन रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मीन राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा आज शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के ऊपर बनी रहेगी। पार्टनर से चल रही खटपट समाप्त होगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ