ज्योतिष दृष्टि से 6 मई 2025 का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण तब होता है, जब ग्रहों के राजा सूर्य विशाखा नक्षत्र में और मन के कारक ग्रह चंद्रमा कृतिका नक्षत्र में विराजमान होते हैं।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 6 मई 2025 को सुबह 8 बजकर 38 मिनट तक वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल दोपहर 03 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ध्रुव योग का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 6 मई 2025 का प्रेम राशिफल।
मेष राशि
ध्रुव योग का शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ अकेले में समय बिताएंगे। इसके अलावा उनके साथ डिनर पर जाने का प्लान भी बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी कुंडली में विवाह का प्रबल योग इस समय नहीं बन रहा है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 20 और 26
वृषभ राशि
यदि आपके प्रेम जीवन में सब कुछ सही नहीं है और रोजाना जीवनसाथी से झगड़ा हो रहा है तो अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करते रहें। नहीं तो जल्द आप दोनों को न चाहते हुए भी अलग होना पड़ेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 11 और 20
मिथुन राशि
प्रेम जीवन में परेशानियां पहले से अधिक बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिसके कारण बात-बात पर झगड़ा होगा। इसके अलावा आपकी माता से भी उनका झगड़ा हो सकता है। सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 12 और 24
कर्क राशि
अपने प्रिय के साथ समय बिताने की कोशिश करें और हर एक पल का आनंद लें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। काफी समय बाद उनके साथ वक्त बिताकर आपको अच्छा लगेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 05 और 10
सिंह राशि
ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, जिसके कारण जीवनसाथी से बातचीत करने का वक्त नहीं मिलेगा। इसके अलावा थकान के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा। सिंगल लोगों के रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो वहां बात बनती नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 12 और 20
कन्या राशि
घर के खर्चों के लिए जीवनसाथी से तकरार हो सकती है। इसके अलावा तबीयत भी मंगलवार को कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका दिन व्यस्त रहेगा। भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 29 और 30
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मई में कैसा रहेगा 12 राशियों का कामकाज? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
तुला राशि
ऑफिस के काम के चक्कर में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण जीवनसाथी से बात करने का वक्त नहीं मिलेगा। इसके अलावा घूमने जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल जातक भाई-बहन के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 01 और 12
वृश्चिक राशि
अपने प्रिय के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। इसके अलावा रिश्ते में छोटी-मोटी गलतफहमियां भी हो सकती हैं, जो बाद में बड़े झगड़े का कारण बनेंगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 17 और 22
धनु राशि
ध्रुव योग के शुभ प्रभाव के कारण प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इसके अलावा आप अपने रिश्ते के प्रति गंभीर होंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें मंगलवार को प्रेम के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नहीं है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 23 और 28
मकर राशि
आप अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। इसके अलावा कहीं घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी माता की तबीयत खराब हो सकती है, जिनकी देखभाल करने में ही पूरा दिन खत्म हो जाएगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 02 और 12
कुंभ राशि
हाल ही में यदि आपका रिश्ता पक्का हुआ है तो मंगलवार को होने वाले जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। उनके साथ समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके लिए ये दिन प्यार के मामले में ठीक रहेगा। कुछ खास बदलाव प्रेम जीवन में नहीं आएंगे।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 11 और 18
मीन राशि
मंगलवार का दिन विवाहित जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है। जीवनसाथी से झगड़ा होने के साथ-साथ सासू मां के ताने भी सुनने को मिलेंगे। इसके अलावा तबीयत भी सही नहीं रहेगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, वो अपने करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 20 और 26
ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2025: कब तय होती है यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि? जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines