Love Rashifal 6 June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रह और योगिनी दशा के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी तमाम बातों के बारे में पता किया जा सकता है। यहां तक की यह भी पता चल सकता है कि आने वाले समय में उसकी लव लाइफ कैसी रहेगी। आज हम आपको 12 राशियों की लव राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं आज का दिन किन-किन राशियों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है।
(अ,च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
मेष राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जिन लोगों की उम्र शादी के लायक हो गई है, उनके पापा उनसे बिना पूछे रिश्ता तय कर सकते हैं।
अगर आपका सपना है कि आपकी लव मैरिज हो, तो जल्द ही ये ख्वाब पूरा हो सकता है। माह के अंत तक आपकी मुलाकात आपके सच्चे प्यार से हो सकती है। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जा सकते हैं।
जिन लोगों की अभी-अभी शादी हुई है, वह अपने पार्टनर के साथ पूरा दिन बिता सकते हैं। इससे आपको एक दूसरे को करीब से जानने का मौका मिलेगा। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।
अगर आप अपने पति की कुछ आदतों से परेशान हो गई हैं, तो इस बारे में उनसे बात करें। नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। जिन लड़कों की अभी तक शादी नहीं हुई है, साल के अंत तक उनका रिश्ता पक्का हो सकता है।
अपने नए रिश्ते को लेकर मन में संशय आ सकता है। लेकिन अपने पार्टनर के साथ अगर आप शाम में कहीं बाहर घूमने जाते हैं, तो इससे आपको अपनी परेशानी का समाधान मिल सकता है। अगर आपकी उम्र शादी के लायक हो गई है और आपके पिताजी आपके लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो अभी किसी रिश्ते के लिए हां मत कहें। नहीं तो भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऑफिस में अगर आप अपने किसी साथी को पसंद करते हैं, तो उन्हें प्रपोज करने के लिए गुरुवार का दिन सबसे अच्छा है। सही समय देखकर आप उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। जिन लोगों की अभी-अभी शादी हुई है, उनकी पति से किसी फालतू की बात को लेकर बहस हो सकती है।
प्यार के मामले में तुला राशि के लोगों का दिन अच्छा रह सकता है। पार्टनर के साथ गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। जो लोग पिछले 2 साल से सिंगल हैं, उन्हें उनका बचपन का दोस्त शादी के लिए प्रपोज कर सकता है।
अगर आप अपने बचपन के किसी दोस्त को पसंद करते हैं, तो उनको प्रपोज करने के लिए गुरुवार का दिन सबसे अच्छा है। दोपहर में सही समय देखकर आप उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। इसी के साथ उन्हें कोई गिफ्ट देंगे, तो वह भी अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का दिन थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है।
(धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
प्यार के मामले में गुरुवार का दिन मिला-जुला रह सकता है। घर के खर्चे को लेकर पति से अनबन हो सकती है। जो लोग लंबे समय से अपने लिए साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें शाम तक खुशखबरी मिल सकती है।
(जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
इस पूरे हफ्ते आपका दिल उदास रह सकता है। पति से लड़ाई भी हो सकती है। जो लोग पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें प्यार के मामले में धोखा मिल सकता है।
कुंभ राशि
(गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
जो लोग रिलेशनशिप में हैं। वो अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें, नहीं तो भविष्य में आपका ब्रेकअप हो सकता है। शादीशुदा कपल के बीच मनमुटाव बढ़ सकते हैं।
मीन राशि
(दी, चा, ची, झ, दो, दू)
अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो जल्द ही आपका पार्टनर आपसे मिलने के लिए आ सकता है। न्यूली मैरिड कपल गर्मियों की छुट्टियों में कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।