हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: सुकर्मा-धृति योग के शुभ प्रभाव से 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, 1 का टूट सकता है दिल!

साल 2025 में 6 अप्रैल को सुकर्मा और धृति योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव रविवार को 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि इन दोनों योग का आपके प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 6 अप्रैल का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 6 अप्रैल 2025

ज्योतिष शास्त्र में सुकर्मा और धृति योग का खास महत्व है। इन दोनों योग का निर्माण तब होता है, जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 6 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। साथ ही रविवार को शाम 6 बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग बन रहा है, जिसके बाद धृति योग का निर्माण होगा। चलिए जानते हैं सुकर्मा योग और धृति योग का रविवार को 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

रिश्ते में चल रही अनबन के कारण कपल को मानसिक तनाव रहेगा। यदि सही समय पर खाना नहीं खाया, तो तबीयत भी बिगड़ सकती है। रविवार को सुकर्मा और धृति योग के शुभ प्रभाव से सिंगल जातकों की मुलाकात उनके सच्चे प्रेम से हो सकती है।

शुभ रंग- ब्लू

विज्ञापन

शुभ अंक- 20

वृषभ राशि

शादीशुदा जातक क्रोध और वाणी पर संयम रखेंगे, तो अच्छा रहेगा। अन्यथा घर में झगड़ा होगा, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए ये दिन रोजाना की तरह घरवालों के साथ मौज मस्ती करते हुए व्यतीत होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 12

विज्ञापन

मिथुन राशि

सिंगल जातकों के जीवन पर सुकर्मा और धृति योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा, जिसके कारण रविवार को उनकी मुलाकात किसी स्पेशल व्यक्ति से होगी। जिन जातकों का हाल ही में विवाह हुआ है या पिछले दिनों रिश्ता तय हुआ है, वो अपने साथी के साथ शाम में सुनहरे पल व्यतीत करेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 26

कर्क राशि

सुकर्मा और धृति योग के शुभ प्रभाव के कारण संबंधों में सुधार होगा और कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। अगर आप सिंगल हैं और मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, तो रविवार को उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताना सही नहीं रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 18

विज्ञापन

सिंह राशि

रिश्ते में चल रही अनबन दूर होगी। अपने प्यार के साथ कहीं घूमने जाएंगे, तो अच्छा रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए फिलहाल कहीं से रिश्ता नहीं आएगा। इसलिए माता-पिता थोड़े परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

शुभ अंक- 11

कन्या राशि

सुकर्मा और धृति योग के अशुभ प्रभाव के कारण कपल के रिश्ते में गलतफहमियां बढ़ेंगी। यदि आपने अपने साथी पर भरोसा नहीं दिखाया और उन्हें नजरअंदाज किया, तो इसके कारण आपका रिश्ता जल्द टूट सकता है।

तुला राशि

सुकर्मा और धृति योग के शुभ प्रभाव के कारण सोशल मीडिया के जरिए कुछ सिंगल जातकों की बातचीत उनके सच्चे प्यार से हो सकती है। रविवार का दिन कपल के लिए यादगार रहेगा। जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि

सिंगल जातकों से उनका कोई मित्र अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। रोमांस के मामले में ये दिन कपल के हित में रहेगा। लेकिन शाम बाद सासू मां से बहस हो सकती है। इसलिए दिनभर अपने गुस्से पर काबू रखें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 28

धनु राशि

पिछले दिनों यदि आपका अपने साथी और घरवालों से झगड़ा हुआ था, तो उनसे बातचीत करें। इसके अलावा कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे, तो वो भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 14

मकर राशि

प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न होगा। यदि आपने अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रखा, तो बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। वहीं जिन लोगों को अभी तक अपने सच्चे प्यार का इंतजार है, उन्हें इस समय कोई खुशखबरी नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि

यदि आपका रिश्ता तय हो चुका है और जल्द ही शादी होने वाली है, तो रविवार का दिन आपके हित में नहीं रहेगा। पार्टनर को आपके बारे में कुछ ऐसा पता चल सकता है, जिसके बाद वो रिश्ता तोड़ देंगे। कपल के लिए ये दिन रोजाना की तरह मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 09

मीन राशि

अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो रविवार को उनसे अपने प्यार का इजहार करना सही नहीं रहेगा। कपल की लाइफ में चल रही परेशानियां पहले से और ज्यादा बढ़ जाएंगी। यदि सही समय पर आपने परिस्थिति को नहीं संभाला, तो रविवार को ही रिश्ता टूट सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 01

ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola