Love Rashifal 4 September 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 4 सितंबर 2024 दिन बुधवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है। जो सुबह 09:46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि का आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा इस दिन साध्य योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसका असर कल प्रत्येक व्यक्ति की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप भी जानने को उत्सुक हैं कि कल आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 4 सितंबर 2024 का लव राशिफल।
मेष राशि
शादीशुदा लोगों के पार्टनर का मूड कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा, जिसके कारण आपको उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। जहां पर आपकी उनसे लड़ाई होने की संभावना है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 9
ये भी पढ़ें- शनि-शुक्र की युति से ये 3 राशियां होंगी मालामाल, 28 दिसंबर तक खूब कमाएंगे धन!
वृषभ राशि
ऑफिस के काम के चलते पूरे दिन शादीशुदा लोग व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण प्रेमी से विवाद हो सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ खूबसूरत शाम बिताएंगे, जिससे आपको बेहद खुशी महसूस होगी।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि
शादीशुदा लोगों का प्रेम जीवन से जुड़ी किसी पुरानी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। इस कारण पार्टनर संग झगड़ा भी हो सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में शाम तक सब कुछ सही रहेगा, लेकिन रात के समय घर में अशांति का माहौल उत्पन्न हो सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
कर्क राशि
शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके पार्टनर को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होगा, जिसे देखकर आपको बेहद खुशी होगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर संग भावनात्मक संबंध मजबूत होगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
सिंह राशि
शादीशुदा लोगों को पार्टनर से कोई प्यारा उपहार मिल सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, तो वहां अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें। अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
कन्या राशि
वैवाहिक जोड़ों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को अपने पार्टनर से कोई प्यारा उपहार मिल सकता है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 8
तुला राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर के साथ प्यार भरी बातें करके प्रसन्नता होगी। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में स्थिरता आएगी। इसी के साथ संबंध में गहराई का एहसास होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग लव पार्टनर के साथ मूवी देखने के लिए किसी शानदार जगह पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी अनजान शख्स से मुलाकात हो सकती है, जो रिश्ता बाद में रिश्तेदारी में भी बदल सकता है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 3
धनु राशि
सिंगल लोगों को मनचाहा व योग्य पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। किसी फालतू बात पर साथी संग शादीशुदा लोगों का झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण घूमने जाने का प्लान भी कैंसिल हो जाएगा।
शुभ रंग- वाइट
शुभ अंक- 7
मकर राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, तो अपनी भावनाओं को काबू में रखने का प्रयास करें। नहीं तो आपका उनसे झगड़ा हो सकता है। शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में कल सकारात्मक बदलाव आएगा।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
शादी के इच्छुक लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद पैदा हो सकता है, जिसके कारण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
मीन राशि
शादीशुदा जोड़ों की लव लाइफ में परेशानियों का आगमन होने वाला है। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं, तो अपनी भावनाओं व शब्दों पर काबू रखें। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में नकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़े- Kaalchakra Today: सितंबर में 12 राशियों में किसे मिलेगा पार्टनर का साथ? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
8 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines