---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: सूर्य गोचर से बढ़ेगा इन 3 राशियों के प्रेम जीवन में तनाव, 1 की तय होगी शादी!  

Love Rashifal 4 March 2025: मंगलवार को सूर्य देव नक्षत्र गोचर करेंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का आपके प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 4 मार्च 2025 का लव राशिफल। 

---विज्ञापन---

Love Rashifal 4 March 2025: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है जो एक निश्चित समय के बाद गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक 4 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर सूर्य देव गुरु के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में कदम रखेंगे। सूर्य गोचर के कारण मंगलवार यानी फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि सूर्य गोचर का आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए पढ़ें 4 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि

सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव के कारण रिश्ते में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। ज्यादा से ज्यादा समय प्रिय के साथ बिताएं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने पर ध्यान दें। सिंगल लोगों को ग्रहों के राजा की कृपा से जल्द सच्चा प्यार मिल सकता है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए वर ढूंढ रहे हैं उनकी खोज मंगलवार को पूरी हो सकती है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोग शाम में साथी संग अच्छा समय बिताएंगे। लेकिन इससे पहले का समय सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- संतरी

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

दोपहर तक आप अपने साथी संग रोमांटिक समय बिताएंगे। लेकिन उसके बाद लड़ाई होने की संभावना है। लड़ाई के दौरान यदि आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं किया तो रिश्ते में दरार आने की पूरी संभावना है। सिंगल लोगों का इंतजार मंगलवार को भी जारी रहेगा।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

---विज्ञापन---

कर्क राशि

प्रेमी संग अनबन हो सकती है। लेकिन आप अपने प्रिय के साथ खुलकर बातचीत करेंगे तो समस्या का समाधान निकल जाएगा। सिंगल लोगों को उनका कोई परिचित प्रपोज कर सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 6

सिंह राशि

सूर्य देव की विशेष कृपा से सिंगल सिंह राशि के जातकों को सच्चा प्यार मिल सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए ये दिन सामान्य रहेगा। जबकि शादीशुदा जातक साथी संग ट्रिप का आनंद लेंगे।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- पिंक

कन्या राशि

ऑफिस के काम के चक्कर में साथी संग समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। इस कारण वो आपसे नाराज भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य रखना होगा। सिंगल लोगों की सोलमेट से मुलाकात होने की उम्मीद नहीं है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 5

---विज्ञापन---

तुला राशि

शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन पर सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं तो बातचीत करने से समाधान निकल जाएगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें उनके दोस्त का बेस्ट फ्रेंड शादी के लिए प्रपोज कर सकता है।

शुभ रंग- सुनहरा

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

यदि आप सिंगल हो तो उम्मीद है कि मंगलवार का दिन खत्म होने से पहले आपको कोई परिचित व्यक्ति प्रपोज करेगा। हालांकि, कपल के लिए ये दिन सामान्य रहेगा। शाम से पहले साथी संग समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन उसके बाद सोलमेट संग बातचीत करने से अच्छा लगेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 6

धनु राशि

प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। जीवनसाथी संग भावनात्मक पल व्यतीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। वहीं जो लोग सिंगल हैं उनका इस समय रिश्ता तय नहीं होगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

मकर राशि

हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है उनकी शादी टूट सकती है। ऐसी परिस्थिति में यदि आप खुद को शांत रखेंगे तो अच्छा होगा। नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है। कपल के लिए ये दिन सही नहीं रहेगा। दिन खत्म होने से पहले साथी से अनबन हो सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

सिंगल लोगों को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी। शादीशुदा कपल का दिन सामान्य रहेगा। शाम बाद जीवनसाथी संग रोमांटिक समय बिताएंगे। उम्मीद है कि आपको खुश करने के लिए आपका साथी डेट पर जाने का प्लान बनाएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

मीन राशि

बीते दिनों सोलमेट से अनबन हुई थी तो बातचीत करने से स्थिति में सुधार होगा। दोपहर से पहले डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है। सिंगल लोगों को कुछ समय और जीवनसाथी के आने का इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च माह? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 03, 2025 12:49 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola