हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: व्यातीपात योग से 3 राशियों की लव लाइफ में बढ़ेगी टेंशन, 1 के रिश्ते में आ सकती है दरार!

Love Rashifal 4 January 2025: नए साल का पहला शनिवार प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा और इस दिन को आप अपने लिए कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 4 जनवरी 2025 का लव राशिफल। साथ ही आपको इस दिन का अपना लकी कलर और अंक भी पता चलेगा। 

विज्ञापन
लव राशिफल 4 जनवरी 2025

Love Rashifal 4 January 2025: ज्योतिष में व्यातीपात योग का खास महत्व है, जिसका कई बार अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 4 जनवरी 2025 को पौष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही व्यातीपात योग का बन रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव शनिवार को 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 4 जनवरी का लव राशिफल।

मेष राशि

जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण पूरे दिन सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में दिन खत्म होने से पहले किसी खास की एंट्री होने की संभावना है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी, जिसके बाद आप अपने साथी के साथ अकेले में अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनकी शनिवार को साथी से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मिथुन राशि

व्यातीपात योग के अशुभ प्रभाव के कारण लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की शनिवार को साथी से अनबन हो सकती है। इसके अलावा किसी कारण पिता जी की डांट का सामना करना पड़ेगा।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

कर्क राशि

शादीशुदा जातक अपने साथी की जगह किसी अन्य इंसान पर भरोसा न करें। नहीं तो आप दोनों की लड़ाई हो सकती है। किसी बाहरी इंसान के कारण लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

सिंह राशि

वैवाहिक जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव कम होंगे। जीवनसाथी संग अकेले में बात करने से रिश्ते में मजबूती आएगी। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में दरार आने की संभावना है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

आपके सितारे बता रहे हैं कि शनिवार को आपका अपने जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। सिंगल लोगों के लिए किसी खास दोस्त के घर से शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

तुला राशि

पति-पत्नी डेट पर जाने का फैसला कर सकते हैं। अकेले में समय व्यतीत करने से आप दोनों के बीच आई दूरियां कम होंगी। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा डेट पर जाने का प्लान भी टल सकता है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

सिंगल जातक अपने क्रश से मन की बात शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप उनके साथ डेट पर भी जा सकते हैं। शनिवार का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए गुरुवार की तरह सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

धनु राशि

शादीशुदा लोग अपनी रोमांटिक भावनाओं को खुलकर अपने साथी के सामने व्यक्त करने में सक्षम होंगे। इससे आप दोनों के बीच आई दूरियां कम होंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

ये भी पढ़ें- Rahu Transit 2025: शनि के नक्षत्र में राहु गोचर से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, हर फील्ड में मिलेगी सफलता!

मकर राशि

सिंगल लोग अपने क्रश को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ कर सकते हैं, जिससे वो आपसे इम्प्रेस भी होंगे। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का शनिवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में गुरुवार के मुकाबले सामान्य रहेगा। लव लाइफ में कुछ खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

शनिवार के पूरे दिन आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मूवी डेट का प्लान बनाएंगे, तो अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 2

मीन राशि

सिंगल लोगों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आप अपने जीवनसाथी का सहयोग नहीं करेंगे, तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola