Love Rashifal 4 January 2025: ज्योतिष में व्यातीपात योग का खास महत्व है, जिसका कई बार अशुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 4 जनवरी 2025 को पौष माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। साथ ही व्यातीपात योग का बन रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव शनिवार को 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ये दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 4 जनवरी का लव राशिफल।
मेष राशि
जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण पूरे दिन सिरदर्द की समस्या बनी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में दिन खत्म होने से पहले किसी खास की एंट्री होने की संभावना है।
वृषभ राशि
वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होंगी, जिसके बाद आप अपने साथी के साथ अकेले में अच्छा समय बिताएंगे। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनकी शनिवार को साथी से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि
व्यातीपात योग के अशुभ प्रभाव के कारण लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की शनिवार को साथी से अनबन हो सकती है। इसके अलावा किसी कारण पिता जी की डांट का सामना करना पड़ेगा।
कर्क राशि
शादीशुदा जातक अपने साथी की जगह किसी अन्य इंसान पर भरोसा न करें। नहीं तो आप दोनों की लड़ाई हो सकती है। किसी बाहरी इंसान के कारण लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच झगड़ा हो सकता है।
सिंह राशि
वैवाहिक जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव कम होंगे। जीवनसाथी संग अकेले में बात करने से रिश्ते में मजबूती आएगी। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते में दरार आने की संभावना है।
कन्या राशि
आपके सितारे बता रहे हैं कि शनिवार को आपका अपने जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। सिंगल लोगों के लिए किसी खास दोस्त के घर से शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
तुला राशि
पति-पत्नी डेट पर जाने का फैसला कर सकते हैं। अकेले में समय व्यतीत करने से आप दोनों के बीच आई दूरियां कम होंगी। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा डेट पर जाने का प्लान भी टल सकता है।
वृश्चिक राशि
सिंगल जातक अपने क्रश से मन की बात शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप उनके साथ डेट पर भी जा सकते हैं। शनिवार का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए गुरुवार की तरह सामान्य रहेगा।
धनु राशि
शादीशुदा लोग अपनी रोमांटिक भावनाओं को खुलकर अपने साथी के सामने व्यक्त करने में सक्षम होंगे। इससे आप दोनों के बीच आई दूरियां कम होंगी।
मकर राशि
सिंगल लोग अपने क्रश को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ कर सकते हैं, जिससे वो आपसे इम्प्रेस भी होंगे। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का शनिवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में गुरुवार के मुकाबले सामान्य रहेगा। लव लाइफ में कुछ खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।
कुंभ राशि
शनिवार के पूरे दिन आप अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। मूवी डेट का प्लान बनाएंगे, तो अच्छा रहेगा।
मीन राशि
सिंगल लोगों के लिए शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों को मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यदि आप अपने जीवनसाथी का सहयोग नहीं करेंगे, तो आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।