Love Rashifal 31 May 2025: ज्योतिष दृष्टि से मई माह का आखिरी दिन बेहद खास है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 31 मई 2025 को रात 8 बजकर 15 मिनट तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा। जबकि सुबह राहुकाल 09 बजकर 04 मिनट से लेकर 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। शनिवार को वृद्धि योग और ध्रुव योग का भी संयोग बन रहा है। इसके अलावा प्रेम के कारक ग्रह शुक्र का गोचर होगा।
31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर शुक्र ग्रह का मेष राशि में गोचर होगा। चलिए अब जानते हैं शनिवार को शुक्र की बदली चाल से किन-किन राशियों के जीवन में प्यार बढ़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
मेष राशि के जातकों के लिए मई माह का आखिरी दिन प्रेम के लिहाज से अच्छा रहेगा। विवाहित जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। सिंगल्स के जीवन में जल्द प्यार दस्तक दे सकता है।
- उपाय- पीपल के पेड़ की पूजा करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 08
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करने की कोशिश करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
शुक्र देव की कृपा से कपल के रिश्ते में प्यार और विश्वास का सामंजस्य बना रहेगा। उम्मीद है कि वृषभ राशि के जातक अपने साथी के साथ सुखद पल बिताएंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के घर से सिंगल्स जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है।
- उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
- शुभ रंग- ग्रीन
- शुभ अंक- 02
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- धैर्य रखें और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
सिंगल लोगों के जीवन में लाइफ पार्टनर की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी के साथ मन की बातें करने का समय मिलेगा, जिससे आपका जीवन पहले के मुकाबले और भी रोमांटिक हो जाएगा।
- उपाय- पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 06
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- समझदारी से काम लें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
आपके प्रेम जीवन में सुख और शांति बनी रहे, इसके लिए जीवनसाथी से झगड़ा न करें और इस समय किसी बात को लेकर उन पर दबाव न बनाएं। अन्यथा कई दिनों तक आपको उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी सोशल मीडिया के जरिए किसी पुराने परिचित व्यक्ति से बातचीत हो सकती है।
- उपाय- तुलसी देवी और विष्णु जी की पूजा करें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- रिश्तों को लेकर सजग रहें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो शनिवार को जल्दबाजी में हां न कहें। अच्छे से सोच-समझकर ही फैसला करें। विवाहित जातकों के घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिसके चक्कर में कपल साथ में वक्त नहीं बिता पाएंगे।
- उपाय- शनि देव को काले तिल अर्पित करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 07
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- किसी की भावनाओं को आहत न करें।
ये भी पढ़ें- सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी की ख्वाहिश होगी पूरी, अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये उपाय
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
कपल के बीच तनाव उत्पन्न होने से घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। जहां सिंगल जातकों को अपना सोलमेट नहीं मिलेगा, वहीं विवाहित जातक परेशान रहेंगे। इसके अलावा शाम के समय भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।
- उपाय- लोगों की आर्थिक रूप से सहायता करें।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- उधार लेने और देने से बचें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
मई माह के आखिरी दिन सिंगल जातकों को उनका सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। जो लोग विवाहित हैं, उन्हें भी तनाव का सामना करना पड़ेगा। कुंडली में शुक्र ग्रह की कमजोर स्थिति के कारण प्रेम जीवन में अशांति रहेगी।
- उपाय- काले नए कपड़ों का दान करें।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
शादीशुदा जातकों को अपने रिश्तों में अधिक नम्रता, प्यार और समझदारी लाने की आवश्यकता है। इसलिए साथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे खुलकर अपने मन की बात कहें। सिंगल जातकों का स्कूल के किसी दोस्त के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
- उपाय- शनि मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- मन पर काबू रखें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
जीवनसाथी पर किसी बात को मनवाने का दबाव न बनाएं। अन्यथा आगे चलकर आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा ससुरावालों से झगड़ा न करें। सिंगल लोगों की जिंदगी में खास व्यक्ति के आने से खुशियों का आगमन होगा।
- उपाय- शाम के समय घर के मंदिर में शनिदेव के नाम का दीपक जलाएं।
- शुभ रंग- सुनहरा
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- बेवजह किसी से झगड़ा न करें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं तो उन्हें दूर करने के लिए जीवनसाथी संग बातचीत करें और उन्हें अपनी परेशानी के बारे में बताएं। शाम के समय जीवनसाथी से बात करने का सबसे अच्छा समय है। सिंगल जातकों का दिन तनावपूर्ण रहेगा। घर में पिता और ऑफिस में बॉस की फटकार सुनने को मिलेगी।
- उपाय- शुक्र देव की पूजा करें और उनके बीज मंत्र का जाप करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 26
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- किसी भी बात की ज्यादा टेंशन न लें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
कपल को अपने रिश्ते में अधिक गहराई और स्थिरता लाने की आवश्यकता है। इसके लिए कुंभ राशि के जातक अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएं। सिंगल जातकों को ऑफिस में बॉस की डांट सुनने को मिलेगी, जिसके कारण मूड दिनभर खराब रहेगा।
- उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें फल व फूल अर्पित करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 15
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- अपनों की भावनाओं का सम्मान करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
शादीशुदा लोगों को अपने रिश्तों में अधिक लचीलापन लाने की जरूरत है। इसलिए अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनके साथ समय बिताएं। सिंगल जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। परंतु जल्दबाजी में फैसला न लें।
- उपाय- हनुमान जी को लाल रंग की चीजें अर्पित करें।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 17
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून में कब और किस ग्रह का होगा गोचर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines