Love Rashifal 28 September 2024: पंचांग के अनुसार, आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए बेहद खास है। आज यानी 28 सितम्बर 2024 दिन शनिवार को आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसी के साथ सिद्ध योग और साध्य योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव हर एक राशि के जातक की लव लाइफ पर पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ये दोनों योग आपके लिए शुभ रहेंगे या अशुभ, तो इसके लिए पढ़ें 28 सितंबर 2024 का राशिफल।
मेष राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर को उस चीज का कमिटमेंट न करें, जिस बात को लेकर वह खुद श्योर नहीं हैं। अन्यथा भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
शादीशुदा लोगों की पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा उनकी कुछ बातों को लेकर आपका मन पूरे दिन विचलित रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से बातचीत करते समय अपने शब्दों पर खास ध्यान दें। अन्यथा आपके कारण उनके दिल को ठेस पहुंच सकती है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Grah Gochar: 13 दिन तक 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ! शुक्र, शनि और बुध रहेंगे मेहरबान
मिथुन राशि
शादीशुदा लोग पार्टनर से दूरी बनाकर रखने का प्रयास करेंगे, तो रिश्ते में मजबूती आएगी। इसके अलावा लड़ाई होने की संभावना भी कम है। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच यदि परेशानियां चल रही हैं, तो उसे नजरअंदाज करने की जगह पार्टनर से बात करने का प्रयास करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9
कर्क राशि
जिन लोगों का एक बार ब्रेकअप हो चुका है, उनके जीवन में एक बार फिर प्रेम का आगमन होने की संभावना है। शादीशुदा कपल के बीच विश्वास की कमी के कारण शक की भावना उत्पन्न हो सकती है, जिसका फायदा कोई तीसरा इंसान उठाने की कोशिश करेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
सिंह राशि
शादीशुदा कपल अपनी लव लाइफ और काम के बीच बैलेंस बनाकर रखने का प्रयास करेंगे, तो ज्यादा बेहतर होगा। अन्यथा रोजाना पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन प्यार के मामले में खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 2
कन्या राशि
शादीशुदा कपल के बीच यदि पिछले कुछ समय से परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करने की जगह पार्टनर से बात करने का प्रयास करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो इस बारे में पार्टनर से बात करने के लिए आज का दिन शुभ है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
तुला राशि
जिन लोगों के माता-पिता उनके लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज जल्द समाप्त हो सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि
शाम तक का समय शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का अनुकूल रहेगा। उसके बाद पार्टनर के साथ वक्त बिताने से पुरानी यादें ताजा होंगी। इसके अलावा रिश्ते में मजबूती आएगी।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
धनु राशि
यदि आपके माता-पिता आपके लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो जल्द ही उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच तालमेल बना रहेगा, जिससे दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
मकर राशि
सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्रेम में भी बदल सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद और शादीशुदा कपल का दिन प्यार के मामले में खुशनुमा रहेगा। लड़ाई होने की संभावना फिलहाल नहीं है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम जीवन में उथल-पुथल मच सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन विचलित रहेगा। इसके अलावा जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिलने की संभावना कम है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6
मीन राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर से लड़ाई करने से बचें। अन्यथा आपकी कुछ बातों के कारण उनके दिल को ठेस पहुंच सकती है। शादीशुदा कपल का दिन रोजाना की तरह सामान्य रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2024: शनि की तिरछी नजर इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ, दिन-दूनी रात चौगुनी करेंगे प्रगति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
17 mins agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines