---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: खुला इन 3 राशियों की किस्मत का ताला, सिंह राशि में मंगल-केतु से मिले चंद्रमा

Grah Gochar: साल 2025 में 26 जुलाई की दोपहर चंद्र देव ने सिंह राशि में गोचर किया है, जहां पर पहले से मंगल और केतु ग्रह मौजूद हैं। चलिए जानते हैं सिंह राशि में मंगल, केतु और चंद्रमा के साथ में आने से किन तीन राशियों को लाभ होने के योग हैं।

---विज्ञापन---

Grah Gochar 2025: मंगल, केतु और चंद्र, तीनों ग्रहों का ही ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। मंगल को जहां ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, वहीं केतु एक छाया ग्रह है। जबकि चंद्र देव व्यक्ति की मानसिक स्थिति, मन, विचार, स्वभाव और वाणी का नेतृत्व करते हैं। जब भी इन तीनों ग्रहों की विशेष कृपा किसी राशि के ऊपर पड़ती है, तो उसे हर कार्य में सफलता मिलती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में 07 जून से लेकर 28 जुलाई तक मंगल देव सिंह राशि में रहेंगे। मंगल गोचर से पहले 18 मई को केतु ने सिंह राशि में गोचर किया था। अब 05 दिसंबर 2026 तक केतु सिंह राशि में रहेंगे।

इस बीच 26 जुलाई की दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर चंद्र देव ने सिंह राशि में कदम रखा है, जहां पर वह 28 जुलाई 2025 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक रहेंगे। आइए जानते हैं सिंह राशि में मंगल, केतु और चंद्र के साथ में होने से किन तीन राशियों की परेशानियां खत्म होंगी।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मंगल, केतु और चंद्र देव की कृपा से मेष राशिवालों के रिश्तों में आई गलतफहमियां खत्म होंगी और घर में सुकून व खुशी का माहौल रहेगा। कारोबारियों को मनचाही जगह पर यात्रा करने का मौका मिलेगा। घर का कोई सदस्य बीमार है तो उसकी सेहत में सुधार होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचाने की जगह मुनाफा करा सकते हैं।

  • उपाय- ग्रह दोष से बचने के लिए पितरों की पूजा करें और धन का दान करें।
  • शुभ दिन- रविवार

ये भी पढ़ें- Video: कुंडली के इस भाव में केतु का होना है शुभ, पद-प्रतिष्ठा और धन-संपत्ति का मिलता है सुख

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मेष के अलावा कर्क राशिवालों को भी आने वाले दिनों में चंद्र, मंगल और केतु की कृपा से लाभ होगा। पारिवारिक तनाव कम होने से घर में खुशियां बढ़ेंगी और माता का स्वास्थ्य सही रहेगा। जबकि आर्थिक स्थिति के मजबूत होने से कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। इसके अलावा युवाओं की मेंटल हेल्थ अच्छी रहेगी।

  • उपाय- ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गरीबों की आर्थिक रूप से मदद करें और 7 कन्याओं को रविवार के दिन भोजन कराएं।
  • शुभ दिन- शुक्रवार

सिंह राशि

सिंह राशि में मंगल, केतु और चंद्रमा का मिलन सिंह राशिवालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने से व्यक्तित्व में सुधार होगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने रिश्तों को लेकर संतुष्ट होंगे, जिससे मानसिक स्थिति में भी सुधार होगा। अनावश्यक खर्चों में कमी आने से युवाओं की बचत बढ़ेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं या जिनका खुद का बिजनेस है, उन्हें आर्थिक लाभ होगा।

---विज्ञापन---
  • उपाय- पानी का दान करने के साथ-साथ छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।
  • शुभ दिन- मंगलवार

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: रविवार को इन 2 राशियों की जीवनसाथी से होगी मुलाकात, 1 का ब्रेकअप होने का योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 26, 2025 04:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola