हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: 28 अगस्त को इन 3 राशियों को मिलेगा पार्टनर से गिफ्ट, 2 की लड़ाई होनी तय!

Love Rashifal 28 August 2024: प्रत्येक दिन अपने साथ एक उमंग लेकर आता है कि आज का दिन कल से बेहतर होगा। चलिए जानते हैं कल का दिन प्यार के मामले में किन-किन राशियों के लोगों का बीते हुए कल से अच्छा रहेगा। कल के लव राशिफल के साथ-साथ आपको राशि अनुसार अपने शुभ अंक और रंग के बारे में भी जानने को मिलेगा।

विज्ञापन
Credit- Freepik

Love Rashifal 28 August 2024: जीवन में प्रेम होना बेहद जरूरी है। प्रेम एक ऐसी डोर है, जो व्यक्ति को अपने पार्टनर से बांधे रखती है। माना जाता है कि जिस रिश्ते में प्रेम होता है, उनकी पार्टनर संग लड़ाई होने की संभावना कम हो जाती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। लेकिन कई बार कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां आने लगती हैं। ऐसी स्थिति में न चाहते हुए भी व्यक्ति को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि इसका असर लव लाइफ पर भी पड़ता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कल का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो पढ़े 26 अगस्त 2024 का लव राशिफल।

मेष राशि

भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से सिंगल लोगों को उनका पहला प्यार मिल सकता है। रिलेशनशिप और शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में प्यार बरकरार रहेगा।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

ये भी पढ़ें- Festivals in September: गणेश चतुर्थी से लेकर जितिया जैसे खास दिन कब? देखें सितंबर माह के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

वृषभ राशि

प्यार के मामले में सिंगल लोगों को निराशा हाथ लग सकती है। इस समय कुंडली में विवाह का योग नहीं है। नए रिश्ते में बंधे लोगों का पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण दिनभर तनाव रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

अच्छे पार्टनर की तलाश सिंगल लोगों की जारी रहेगी। शादीशुदा लोगों के रोमांटिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कर्क राशि

अविवाहित लोगों का माता-पिता की सहमति से रिश्ता पक्का हो सकता है। कल का दिन शादीशुदा लोगों के लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

सिंह राशि

सिंगल लोग क्रश से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। रिलेशनशिप में मौजूद कपल की लड़ाई हो सकती है। तुरंत झगड़े को सुलझाने का प्रयास नहीं किया, तो ब्रेकअप भी हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 5

कन्या राशि

प्यार के मामले में सिंगल लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रिलेशनशिप और शादीशुदा लोगों को पार्टनर से मनोवांछित उपहार मिल सकता है, जिसे प्रकार आपको बेहद प्रसन्नता होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

तुला राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर उन्हें सरप्राइज में कोई बड़ा गिफ्ट दे सकता है। वहीं जो लोग कल डिनर डेट पर जा रहे हैं, उन्हें पार्टनर से मनचाहा उपहार मिल सकता है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। पार्टनर की किसी बात को लेकर रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की चिंता बढ़ेगी।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 3

धनु राशि

यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो उनसे अपनी भावनाओं का इजहार करने में देरी न करें। वरना स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। रिलेशनशिप और शादीशुदा जोड़ों के प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 7

मकर राशि

शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, जिसके कारण मकर राशि के लोगों का मन विचलित रहेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं, उन्हें प्यार के मामले में निराशा हाथ लग सकती है यानी इस समय प्रेम विवाह का योग नहीं है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 10

कुंभ राशि

प्यार के मामले में सिंगल लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों का पार्टनर उन्हें रोमांटिक डेट पर ले जाकर कोई बड़ा उपहार दे सकता है। इसके अलावा रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन पार्टनर के साथ शानदार बितेगा।

शुभ रंग- ब्लू

शुभ अंक- 15

मीन राशि

किसी करीबी रिश्तेदार के कारण शादीशुदा कपल के बीच लड़ाई हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग- वाइट

शुभ अंक- 22

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सूर्य को अर्घ्य देने से सोने जैसी चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola