हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Love Rashifal: शिव और सिद्ध योग का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर? जानें लव राशिफल

Love Rashifal 27 September 2024: शादीशुदा और सिंगल लोगों का आज का दिन कैसा रहेगा और इस दिन को आप कैसे खास बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 27 सितंबर का लव राशिफल। साथ ही आपको राशि अनुसार शुभ रंग और अंक के बारे में भी जानने को मिलेगा।

विज्ञापन
लव राशिफल 27 सितंबर 2024

Love Rashifal 27 September 2024: ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व है, जिसकी मदद से हर एक व्यक्ति को अपने भविष्य के बारे में पता चल सकता है। पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 सितंबर दिन शुक्रवार को आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इसी के साथ शिव और सिद्ध योग का भी निर्माण हो रहा है। इन दोनों शुभ योग का प्रभाव 12 राशियों के जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि शिव और सिद्ध योग का प्रभाव आज आपकी लव लाइफ पर शुभ या अशुभ पड़ेगा, तो उसके लिए पढ़ें 27 सितंबर का लव राशिफल।

मेष राशि

शादीशुदा कपल को पार्टनर के साथ वक्त बिताने से बेहद प्रसन्नता होगी। इसके अलावा आप दोनों के बीच आई दूरियां भी दूर हो जाएंगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का मूड पार्टनर के साथ बाहर घूमने व शॉपिंग पर जाने से अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर उन्हें कोई अच्छी खबर दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के बीच प्यार और विश्वास बढ़ेगा, जिससे आप दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: गुरु वक्री और शनि मार्गी का 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, मिलेगी हर काम में सफलता!

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए आज का दिन बेहद खास है। यदि आप बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ेंगे, तो प्रेम जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कर्क राशि

शादीशुदा लोगों का पार्टनर उनसे अपनी किसी पुरानी गलती के लिए माफी मांग सकता है। यदि आपने अपने पार्टनर को माफ कर दिया, तो आपका प्यार और उनकी माफी आपके रिश्ते को एक नई ऊंचाई पर लेकर जा सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर उनसे किसी पुरानी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

रिश्ते और घर पर ध्यान न देने के कारण शादीशुदा कपल के बीच लड़ाई हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर को समझने और उनके साथ वक्त बिताने का प्रयास करें। नहीं तो आपका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच सकता है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

शादीशुदा लोग साथी को यदि पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, तो इस बात को लेकर आप दोनों के बीच लड़ाई हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। रिश्ते में खटास आने की संभावना है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

तुला राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकता है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका पार्टनर उन्हें डेट पर ले जाकर सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे, तो दिन यादगार रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

धनु राशि

जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, उनका पार्टनर उन्हें गिफ्ट दे सकता है। इसके अलावा कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। शादीशुदा कपल अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं, तो एक बार फिर से सोच लें। अन्यथा आज के गलत फैसले के कारण भविष्य में परेशानियां हो सकती हैं।

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 1

मकर राशि

शादीशुदा कपल के बीच लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण घूमने जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। इसके अलावा आप दोनों का मूड भी खराब रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच लड़ाई होने की संभावना बनी हुई है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

देवी-देवताओं के विशेष आशीर्वाद से शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा। इसके अलावा अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम के दस्तक देने की भी संभावना बन रही है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

मीन राशि

किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शादीशुदा कपल के रिश्ते में दरार आने की संभावना है। यदि आपने धैर्य और समझदारी से लड़ाई को सुलझाने को प्रयास नहीं किया, तो बात तलाक लेने तक भी पहुंच सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने से खुशी होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 18 माह तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे केतु, धन-संपत्ति और करियर में होगी वृद्धि!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola